IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए बदल गया टीम इंडिया का हेड कोच, BCCI ने शेयर किया वीडियो

IND vs ZIM: जिम्ब्बावे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपना हेड कोच बदल दिया है. गौतम गंभीर जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए हैं. उनकी जगह किसी और दिग्गज को हेड कोच की भूमिका संभालने के लिए जिम्मा दिया गया है.

Photo Source: X

Photo Source: X

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा. भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने भी साझा किया है. जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. टीम की कमान श्रेयस अय्यर के कंधों पर रहने वाली है. हालांकि जिम्बाब्वे दौरे के लिए बीसीसीआई ने नए हेड कोच को टीम में शामिल किया है.

विज्ञापन

नए हेड कोच की एंट्री

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला गया था. इसके 3 दिन बाद ही भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए उतरना है. ऐसे में बीसीसीआई ने गौतम गंभीर के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें जिम्बाब्वे नहीं भेजने का फैसला किया है. जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय हेड कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे. उन्हें टीम इंडिया के कार्यवाहक हेड कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है. लक्ष्मण वर्तमान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं. वह राहुल द्रविड़ के भी कार्यकाल में टीम इंडिया के कार्यवाहक हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने साझा किया वीडियो

20 जुलाई को बीसीसीआई ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को मुंबई से हरारे तक का सफर तय करते हुए दिखाया गया है. वीवीएस लक्ष्मण के अलावा यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. हरारे पहुंचते ही इन खिलाड़ियों का स्वागत भी जोरदार अंदाज में हुआ. रिंकू सिंह के अलावा मयंक यादव की भारतीय टीम में लंबे समय बाद वापसी हो रही है. इस वीडियो को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टीम का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ