Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

गौतम गंभीर को इस बात पर आया गुस्सा, खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

Gautam Gambhir filed case in HC: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट ने एक सिविल केस दायर किया है. उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी आवाज, और डीपफेक चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया है, जिसमें उनकी छवि को गलत दिखाया गया है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 19, 2026 15:16

Gautam Gambhir filed case in HC: टीम इंडिया को 2 बार आईसीसी का खिताब जिताने वाले हेड कोच गौतम गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने एक सिविल केस दायर किया है. उन्होंने इस केस में अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. दरअसल, टीम इंडिया के रेड बॉल में खराब प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर थे. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए जिसमें उनके चेहरे और वॉइस क्लोनिंग तकनीक का गलत इस्तेमाल किया गया. 

गंभीर के नकली वीडियो पर गर्माया मामला

बीते कुछ दिनों में गौतम गंभीर के कई फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाए गए हैं. कई वीडियोज में गंभीर कुछ गलत बोल रहे हैं तो वहीं कई वीडियो में हेड कोच के पद से इस्तीफा दे रहे हैं. जबकि असल में उन्होंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है. उनके रिजाइन के एक नकली वीडियो पर 29 लाख से ज्यादा व्यूज आ रहे हैं. इसी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर उनकी फोटो वाले पोस्टर और सामान बेचे जा रहे हैं वो भी बिना उनकी अनुमति के बिना ही. 

16 लोगों और प्लेटफार्म पर दर्ज हुए केस

गौतम गंभीर की तरफ से इस पूरे मामले को लेकर 6 लोगों और प्लेटफॉर्म के खिलाफ केस दायर किया गया है. गंभीर की तरफ से इसको लेकर 2.5 करोड़ रुपये का हर्जाने की मांग भी की गई है. इसको लेकर कॉपीराइट कानून, ट्रेडमार्क कानून और कमर्शियल कोर्ट एक्ट के तहत ये केस किया गया है. गंभीर ने इसे लेकर कहा, “मेरी पहचान मेरा नाम, चेहरा और आवाज का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया है. यह सिर्फ व्यक्तिगत नुकसान नहीं, बल्कि कानून और सम्मान का मुद्दा है.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- 2027 ODI वर्ल्ड कप का हिस्सा रहना चाहता है ये दिग्गज, टीम इंडिया को टी20 चैंपियन बनाने वाले की BCCI से खास गुजारिश

First published on: Mar 19, 2026 02:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.