T20 World Cup 2026: आईसीसी का अगला टूर्नामेंट टी20 विश्व कप 2026 में होना है. जिसको भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करने वाले हैं. इस टूर्नामेंट को फरवरी में आयोजित किया जाएगा. जिसका आधिकारिक ऐलान आज आईसीसी लाइव प्रसारण के जरिए करने वाला है. फैंस जानना चाहते हैं कि वो इस लाइव प्रसारण को कब और कहां देख सकते हैं. फैंस का फोकस फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की डेट जानने पर है.
इस टाइम देख सकते हैं लाइव प्रसारण
टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान 25 नवंबर को शाम 6:30 को होगा. जिसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा. वहीं डिजिटल पर फैंस इसे जिओहॉटस्टार पर देख पाएंगे. जिओहॉटस्टार के वेबसाइट पर भी फैंस इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके प्रसारण कार्यक्रम में भारत के टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर, मौजूदा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज नजर आने वाले हैं. जिसका ऐलान खुद स्टार स्पोर्ट्स से सोशल मीडिया पर किया है.
आईसीसी कुल 8 मैदानों पर इस टूर्नामेंट को आयोजित कर सकती है. जिसमें से 5 स्टेडियम भारत के तो वहीं 3 श्रीलंका के होने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के 5 स्टेडियम के नामों का फैसला हो चुका है. जिसमें कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई का नाम शामिल है. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है. हालांकि अगर पाकिस्तान की टीम ने फाइनल में जगह बनाई, तो कोलंबो में फाइनल खेला जा सकता है.
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र की मौत के बाद विराट कोहली ने जारी किया बड़ा बयान, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
अब तक टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी सभी टीम
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्ट इंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान और यूएई.
इन टीमों को कुल 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. जिसके बाद लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच कब और कहां होगा महामुकाबला? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
36 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
14 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines