T20 World Cup 2026 IRE vs SL: टी20 विश्व में इस बार शुरुआत से ही कमाल के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. एसोसिएट टीम इस बार पूरी तैयारी में नजर आ रही हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं. टूर्नामेंट के दूसरे दिन श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में आयरिश गेंदबाज ने एक ऐसा ओवर फेंका, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. आयरलैंड के तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने 11 गेंदों का ओवर फेंक हर किसी को चौंका दिया. मैकार्थी का ये ओवर रोमांच से भरपूर रहा. उन्होंने इस ओवर में 4 वाइड गेंदें फेंकी तो वहीं एक वो बॉल भी फेंकी. साथ ही उन्होंने छक्का भी खाया और तो और इसी ओवर में उनके पास हैट्रिक लेने का मौका भी आया.
An entertaining over from Barry McCarthy, as he conceded 19 runs but also picked up two wickets in the 19th over. pic.twitter.com/ODZ7h3GxaO
---विज्ञापन---— Arman Singh Rajput 🙂 (@IamArman45) February 8, 2026
मैकार्थी ने 19वें ओवर में खर्च 19 रन
श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान आयरलैंड के कप्तान ने बैरी मैकार्थी को 19वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने इस ओवर की शुरुआत ही नो बॉल के साथ की. बल्लेबाजी कर रहे कामिंदु मेंडिस उनकी इस गेंद पर चौका जड़ दिया. इसके बाद मैकार्थी ने लगातार 2 वाइड गेंदें फेंकी तो वहीं अगली लीगल गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा दिया. इस तरह ओवर की एक ही गेंद पर मैकार्थी ने 13 रन लुटा दिए. इसके बाद मैकार्थी ने वापसी भी की. उन्होंने ओवर की चौथी लीगल गेंद पर मेंडिस को आउट किया और पांचवी गेंद पर शनाका का विकेट लेकर हैट्रिक का मौका बनाया. उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 11 गेंद फेंकते हुए 2 विकेट लिए और 19 रन खर्च किए.
आयरलैंड को मिली 20 रनों से हार
श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए इस मैच में कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों में 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो वहीं कामिंदु मेंडिस ने भी 19 गेंदों में 44 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके बाज लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर पूरे भी नहीं खेल पाई और 143 रनों पर ही ढेर हो गई. श्रीलंका ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 20 रनों से जीत हासिल कर ली.










