---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup 2026 की चैंपियन टीम पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, फाइनल हारने वाले देश की भी होगी बल्ले-बल्ले

T20 World Cup 2026 Prize Pool: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. 7 फरवरी से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है. ICC ने इस इवेंट को पहले के मुकाबले बड़ा और खास बनाने की कोशिश की है. इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. इस बार इनामी राशि भी पहले के मुकाबले अधिक बताई जा रही है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 4, 2026 14:58
T20 World Cup 2026 Prize Pool
टी20 वर्ल्ड कप विजेता को मिलेंगे कितने पैसे?

T20 World Cup 2026 Prize Pool: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट पर सभी की नजर है. दो साल बाद आखिर फैंस को दोबारा टी20 अंतर्राष्ट्रीय का सबसे बड़ा टूर्नामेंट देखने को मिलेगा. पहली बार 20 टीमें टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं. हर टीम की नजर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर है. बता दें कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को कुछ न कुछ राशि ICC की ओर से जरूर मिलेगी. अभी तक ICC ने आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 2024 के संस्करण के मुकाबले 20% अधिक इनामी राशि टीमों को मिलेंगी.

T20 World Cup में किस टीम को मिलेगी कितनी राशि?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुल इनामी राशि लगभग 13.5 मिलियन डॉलर्स बताई जा रही है, जो लगभग 120.37 करोड़ रूपये के करीब होती है. यह राशि विजेता, उपविजेता, सेमीफाइनल में हारने वाली टीम समेत टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले देशों में बांटी जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो 2026 की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को 27.48 करोड़ रूपये मिल सकते हैं, वहीं उपविजेता की इनामी राशि 14.65 करोड़ रूपये हो सकती है.

---विज्ञापन---
स्थान इनामी राशि (डॉलर्स)इनामी राशि (रूपये)
विजेता 3,000,000 डॉलर्स 27.48 करोड़ रूपये
उपविजेता 1,600,000 डॉलर्स 14.65 करोड़ रूपये
सेमीफाइनलिस्ट790,000 डॉलर्स7.24 करोड़ रूपये (प्रत्येक टीम)
टीम (5-12 पोजिशन की टीमें)380,000 डॉलर्स3.48 करोड़ रूपये (प्रत्येक टीम)
टीम (13-20 पोजिशन की टीमें)250,000 डॉलर्स2.29 करोड़ रूपये (प्रत्येक टीम)

ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा-विराट कोहली को खेलना चाहिए वर्ल्ड कप 2027? एमएस धोनी के जवाब ने मचाई खलबली!

टी20 वर्ल्ड कप 2025 में होंगे कुल 55 मैच

ICC ने इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बड़ा और बेहतर बनाने की कोशिश की है. इसी वजह से 20 टीमें टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएंगी. भारत और श्रीलंका द्वारा टूर्नामेंट होस्ट किया जा रहा है. 7 फरवरी से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च 2026 को आयोजित होगा. टूर्नामेंट में कुल 55 मैचों का आयोजन किया जाएगा. टीम इंडिया डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 का काउंटडाउन शुरू, जानें कब, कहां और किसके खिलाफ होंगे टीम इंडिया के मैच

First published on: Feb 04, 2026 02:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.