क्या रोहित शर्मा-विराट कोहली को खेलना चाहिए वर्ल्ड कप 2027? एमएस धोनी के जवाब ने मचाई खलबली!

MS Dhoni on Rohit-Virat: रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके फ्यूचर पर सभी की नजर है. फैंस उन्हें 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. अब एमएस धोनी ने इस विषय पर बात की और बताया कि इन दोनों को अगला वर्ल्ड कप खेलना चाहिए, या नहीं.

MS Dhoni on Rohit-Virat

रोहित-विराट के फ्यूचर पर क्या बोले धोनी?

MS Dhoni on Rohit-Virat: रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूदा समय में भारत के दो सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. वो अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं और लगातार इसमें अच्छा परफॉर्म भी करते आए हैं. 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में विराट-रोहित के खेलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों की उम्र हमेशा ही चर्चा का विषय रहती है. अब एमएस धोनी से भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने की संभावना पर सवाल किया गया. इसपर धोनी का सटीक जवाब वायरल हो रहा है और इससे विराट-रोहित के आलोचकों में खलबली सी मच गई होगी.

विज्ञापन

‘उम्र नहीं, प्रदर्शन और फिटनेस जरुरी’

एमएस धोनी ने हाल ही में एक प्राइवेट इवेंट में भाग लिया. इसी बीच उनसे रोहित शर्मा और विराट कोहली के अगला वर्ल्ड कप खेलने की संभावना पर सवाल किया गया. धोनी ने कहा, ‘क्यों उन्हें अगला वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहिए? मेरे लिए उम्र कोई मापदंड नहीं है. प्रदर्शन और फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि किसी को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है लेकिन चीजें साफ रहनी चाहिए. हर किसी के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए.’

विज्ञापन

एमएस धोनी ने परफॉर्मेंस पर फोकस करने की सलाह दी और कहा, ‘अगर वो परफॉर्म करते हैं और लगातार देश के लिए अच्छा करने की चाह रखते हैं, तो क्यों नहीं? आपको अनुभवी लोग कैसे मिलेंगे. आप 20 साल के खिलाड़ी से वो उम्मीद नहीं कर सकते, अगर वो सचिन तेंदुलकर नहीं हो तो. हर किसी को बराबर समझना चाहिए. अगर वो परफॉर्म कर रहे हैं, तो फिर वो टीम में होंगे.’

ये भी पढ़ें:- 1-2 नहीं, क्रिकेट में होने जा रहे 73 नए बदलाव, जानिए कब और कौन से लागू होने जा रहे नियम?

विज्ञापन

रोहित शर्मा-विराट कोहली का हालिया प्रदर्शन

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में नाबाद 74 बनाए थे. इसके बाद साउथ अफ्रीका श्रृंखला में उनकी ओर से दो शतक और 1 अर्धशतक आया था. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी बवाल मचाया. न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 240 रन बनाए थे.

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 202 रन जड़े थे. इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो अर्धशतक जड़े. विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ 155 रन की शानदार पारी खेली थी. दोनों ही बेहतरीन फॉर्म में हैं और ऐसे में उनका अभी वनडे टीम से बाहर होना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ