Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 WC 2026: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

T20 WC 2026: पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई है. हैरी ब्रूक की कप्तानी में ये टीम के लिए सुपर 8 में लगातार दूसरी जीत रही. इस मैच में उन्होंने बल्ले से भी धमाकेदार पारी खेली.

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 24, 2026 22:38

T20 WC 2026: इंग्लैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए लगातार सुपर 8 के दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत हासिल कर ली है. पाकिस्तान के लिए सुपर 8 की ये पहली हार रही है. इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने धमाकेदार पारी खेल टीम को जीत दिलाई. पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. साहिबजादा फरहान ने पाक टीम के लिए कमला की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लिश टीम ने हैरी ब्रूक के शतक के दम पर 5 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया और इसी के साथ सेमीफाइनल का टिकट भी पक्का कर लिया है.

ब्रूक ने जड़ा टी20I करियर का पहला शतक

इंग्लैंड के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक ने कमाल का शतक जड़ा. ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 196 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. ये उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा. इसके अलावा विल जैक्स ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए. 

साहिबजादा फरहान ने जड़ा अर्धशतक

पाकिस्तान के लिए इस अहम मुकाबले में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप रहे. उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए. फखर जमान ने भी 16 गेंदों में 25 रनों की आतिशी पारी खेली. शादाब खान ने भी अंतिम ओवरों में 11 गेंदों में 23 रन बनाए. इस मैच में टीम के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- सुपर 8 में टीम इंडिया को इन 4 गलतियों से बचना होगा, नहीं तो चकनाचूर हो जाएगा खिताब जीत का सपना

First published on: Feb 24, 2026 10:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.