T20 WC 2026: इस बार टी20 विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया गया था. टीम इंडिया ने 8 मार्च को फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हरा खिताब अपने नाम कर लिया है. हालांकि, टूर्नामेंट में के खत्म होने के कुछ दिनों बाद भी वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमों के खिलाड़ी अभी तक अपने घर वापस नहीं लौट पाए हैं. आईसीसी की तरफ से इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया गया था लेकिन उड़ान भरने से कुछ घंटों पहले ये कैंसिल हो गई. ऐसे में अब आईसीसी की तरफ से खिलाड़ियों की वापसी के लिए नया प्लान तैयार किया गया है.
कमर्शियल फ्लाइट में होगी घर वापसी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी के एक सूत्र ने बताया है कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों की अलग-अलग कमर्शियल विमान कंपनियों की उड़ान में बुकिंग की गई है. इस दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है और आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने खुद बात की है.
THIRD STATEMENT FROM CRICKET WEST INDIES ON WEST INDIES MEN’S TEAM DEPARTURE FROM T20 WORLD CUP
— Windies Cricket (@windiescricket) March 10, 2026
Read More⬇️ https://t.co/xeXAc2gn1U
वेस्टइंडीज की टीम के हेड कोच डैरेन सैमी सोमवार रात को ही अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ कोलकाता में खेला था तो हीं साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में हार के बाद से यहीं फंसी हुई है.
क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से आया बयान
क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से इसको लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें लिखा है, “आईसीसी विश्व कप के बाद सभी यात्रा और रहने की व्यवस्था आईसीसी की तरफ से की जाती है. पहले वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों को चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए घर भेजा जाना था लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही थी. वेस्टइंडीज की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद 9 दिनों तक इंतजार कर रही थी. आईसीसी की तरफ से चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया था लेकिन ग्लोबल टेंशन के चलते हालात लगातार बिगड़े हैं. बात करने के बाद अब कमर्शियल फ्लाइट के जरिए टीम के खिलाड़ी और स्टाफ निकल रहे हैं.”
ये भी पढ़िए- NZ vs SA: एक सीरीज में कप्तानी करेंगे 2 खिलाड़ी, T20 वर्ल्ड कप फाइनल हार के बाद पहली सीरीज खेलेगी न्यूजीलैंड










