---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

NZ vs SA: एक सीरीज में कप्तानी करेंगे 2 खिलाड़ी, T20 वर्ल्ड कप फाइनल हार के बाद पहली सीरीज खेलेगी न्यूजीलैंड

NZ vs SA: न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में हार के बाद अब एक बार फिर से सीरीज खेलने के लिए तैयार नजर आ रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली होम टी20 सीरीज में टीम के लिए 2 खिलाड़ी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ऐसा कैसे होगा आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

NZ vs SA: न्यूजीलैंड के पास इस बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का शानदार मौका था लेकिन टीम को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. मिचेल सैंटनर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. इस हार को भुलाते हुए टीम अब अगली सीरीज की तैयारी में जुट चुकी है. कीवी टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने उतरेगी जहां एक ही सीरीज में टीम के लिए 2 खिलाड़ी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ऐसा कैसे हो रहा है आइए आपको भी बताते हैं. 

लैथम और सैंटनर करेंगे टीम की कप्तानी

साउथ अफ्रीका की टीम इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर आएगी. इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की तरफ से स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है. पहले 3 मैचों के लिए टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर के हाथों में होगी तो वहीं आखिरी 2 मैचों के लिए अनुभवी टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे. लैथम की 3 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 टीम में वापसी हो रही है. आखिरी बार वो साल 2023 में टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए नजर आए थे.

---विज्ञापन---

15 मार्च से शुरू होगी सीरीज

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी इस सीरीज से नजर नहीं आएंगे क्योंकि उनको आराम दिया गया है. मिचेल सैंटनर, डेवोन कॉन्वे और लॉकी फर्ग्यूसन केवल शुरुआती 3 मैचों में ही टीम के साथ रहेंगे तो वहीं फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और टिम सीफर्ट को इस सीरीज से पूरी तरह से आराम दिया गया है.

न्यूजीलैंड की सीरीज का फुल स्क्वॉड

मिचेल सेंटनर (कप्तान) (पहला से तीसरा मैच), केटीन क्लार्क (चौथा और पांचवां मैच), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर) (चौथा और पांचवां मैच), डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर) (पहला से तीसरा मैच), लॉकी फर्ग्यूसन (दूसरा और तीसरा मैच), जैक फाउल्कस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर, चौथे-पांचवें मैच के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (चौथा और पांचवां मैच), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- BCCI का बड़ा ऐलान, इस दिन 5 वर्ल्ड ‘चैंपियन’ भारतीय टीमों का होगा सम्मान

First published on: Mar 11, 2026 07:41 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola