T20 WC 2026: पाकिस्तान की टीम ने जैसे-तैसे टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में पहुंच चुकी है. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस विश्व कप में पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए हैं. उन्होंने अब तक खेली 3 पारियों में महज 66 रन ही बनाए हैं. यूएसए के खिलाफ मैच में उन्होंने 46 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उनका बल्ला खामोश ही रहा है. पाकिस्तान की टीम के लिए उनका फॉर्म एक चिंता का कारण जरूर बना हुआ है. फिलहाल, पाक टीम सुपर 8 में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी, जिसमें बाबर आजम के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.
क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे बाबर आजम
बाबर आजम अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 20 रनों की पारी खेल लेते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में वो ऐसा कमाल करने वाले महज दूसरे ही बल्लेबाज होंगे. उनसे पहले शोएब मलिक ही 12 हजार के आंकड़े तक ही पहुंच पाए हैं.
क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है. गेल 343 पारियों में बल्लेबाज करने के बाद इस आंकड़े को छू पाए थे. बाबर आजम के पास 335 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. उन्होंने अब तक खेली 334 पारियों में 41.97 की औसत से 11880 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में फिलहाल दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है.
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन
बाबर आजम के पास इस मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. उन्होंने टी20 विश्व कप में अब तक 20 पारियों में 615 रन बनाए हैं. अगर वो सुपर 8 के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 रन और बना लेते हैं तो पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे. फिलहाल, पहले नंबर पर शोएब मलिक का नाम है. उन्होंने टीम के लिए टी20 विश्व कप में 31 पारियां खेलते हुए 646 रन बनाए हैं. बाबर के ऊपर दबाव तो होगा ही लेकिन आलोचकों को जवाब देने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा.