पाकिस्तान क्रिकेट में शुरू हुआ तू-तू, मैं-मैं का खेल! शादाब की बदतमीजी का अफरीदी ने दिया करारा जवाब 

Shahid Afridi on Shadab Khan: पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान के विवादित बयान के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. पाक क्रिकेट के सभी दिग्गज शादाब से काफी नाराज नजर आ रहे हैं. शाहिद अफरीदी ने उनकी बदतमीजी का जवाब बड़े ही शानदार अंदाज में दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

jacket (1) - 2026-02-20T154256.998

Shahid Afridi on Shadab Khan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का विवादों से पुराना नाता रहा है. इस टी20 विश्व कप में भी पाक टीम के खिलाड़ियों के वही रंग नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान के बयान से पूरे पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मच गई है. शादाब खान ने नामीबिया के खिलाफ मैच में जीत हासिल करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़बोलेपन में कुछ ज्यादा ही बोल गए कि अब उनकी ही टीम के पूर्व खिलाड़ी उनको सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में तू-तू, मैं-मैं का खेल शुरू हो चुका है. पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने उनके इस स्टेटमेंट पर करारा जवाब दिया है.

विज्ञापन

अफरीदी ने तीखे शब्दों में दिया शादाब को जवाब

शाहिद अफरीदी ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बात करते हुए कहा, “शादाब ने बिल्कुल ठीक कहा हम नहीं जीते, वो जीते हैं. उन्हें इज्जत मिली लेकिन वो लोग इज्जत संभाल नहीं पाए. इज्जत संभाल नहीं पाए का मतलब ये है कि उनके आपस में जो प्रॉब्लम थे उन्हें संभाल नहीं पाए, इंडिविजुअल नहीं संभाल पाए, एक टीम के तौर पर नहीं संभाल पाए. शादाब को ये भी पता होना चाहिए कि जब शादाब से प्रदर्शन नहीं हो पा रहा था और उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी तो हम ही लोग कहते थे कि शादाब बहुत खास है. उनके ओवर बहुत जरूरी हैं. बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. ये हम ही लोग थे जो शादाब के बारे में बात करते थे. मैं उसे पर्सनली भी जानता हूं. बहुत अच्छा बच्चा है तमीज से बात करता है. शादाब बेटा परफॉर्म करो और उससे जवाब दो. हम भी अपने प्रदर्शन से ही जवाब दिया करते थे. मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े रहे आपको बैक करते रहे. आपने डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेली इसके बाद भी आप पाक टीम में आ गए. परफॉर्म करो परफॉर्मेंस कर के हमें जवाब दो ताकि हम भी खामोश हो जाए.”

विज्ञापन

टी20 विश्व कप में शादाब का प्रदर्शन

शादाब खान की पाकिस्तानी टीम में वापसी इस टी20 विश्व कप से ही हुई है. इससे पहले वो टीम से बाहर चल रहे थे. वापसी के बाद उन्होंने वो टीम के लिए 4 मैच खेल चुके हैं लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. गेंद और बल्ले दोनों से ही वो फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने 4 मैचों में कुल 88 रन बनाए हैं तो वहीं केवल 5 विकेट ही ले पाए हैं. वो तो नामीबिया के खिलाफ मैच में उनके आंकड़ों में सुधार आया. आगामी मैचों में पाकिस्तान को उनसे बेहतर क्रिकेट की उम्मीद होगी. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ