Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

टीम इंडिया की खिताबी जीत पर खुद को रोक न सके 76 साल के गावस्कर, वायरल हुआ लेजेंड का डांस!

Sunil Gavaskar Dance After T20 World Cup 2026 Victory: टीम इंडिया ने जब तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया, तब भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर गदगद हो गए, और मैदान में ही खुद झूमने से रोक नहीं पाए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 9, 2026 11:46
Surya Gavaskar Dabxe

Sunil Gavaskar Viral Dance: भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने 8 मार्च को अहमदाबाद में टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाईं. मेन इन ब्लू ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर एक यादगार महीने का शानदार अंत किया. इसके बाद गावस्कर जश्न मनाने से खुद को रोक नहीं पाए.

तीसरी बार चैंपियन

ये भारत की तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है, जिसने इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के साथ टाई तोड़कर रिकॉर्ड बनाया. एशियन पावर टीम अपने घर में टी20 वर्ल्ड कप जीतने और अपनी ट्रॉफी को डिफेंड करने वाली पहली टीम भी बनी. यही वजह है कि भारत में इसको लेकर तगड़ा सेलिब्रेशन हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- वो 12 रिकॉर्ड जिन्होंने बना दिया T20 World Cup 2026 को बेहद खास, अनजान खिलाड़ियों ने भी किया बड़ा करिश्मा

गावस्कर का वायरल डांस

फाइनल के बाद सुनील गावस्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बज रहे म्यूजिक पर खुशी से नाच रहे थे. मैच के बाद का शो फिर से शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद गावस्कर ने खुद को संभाला और माइक्रोफोन के साथ अपनी पारंपरिक पोजीशन में आ गए. पूर्व कप्तान ने बाद में कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी बातचीत की, जब वो भीड़ का शुक्रिया अदा करने के लिए मैदान में घूमे.

---विज्ञापन---

‘काफी बड़ी हार’

गावस्कर ने फाइनल मैच को लेकर कहा, ‘ये बहुत बड़ी हार थी. टी20 क्रिकेट में, अगर आप 25-30 रन से जीतते हैं, तो आप कहते हैं कि ये बड़ी जीत है, या अगर आप 4 विकेट बाकी रहते जीतते हैं, तो भी आप इसे बड़ी जीत कहते हैं. तो साफ तौर पर, मुझे लगता है कि ये बहुत बड़ी हार है, जब आप इतने रन से जीते. ये भारत द्वारा न्यूजीलैंड को दी गई बहुत बड़ी, बहुत बड़ी हार है.’

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद क्या है सूर्यकुमार यादव का अगला टारगेट? कप्तान ने जाहिर कर दिए इरादे

‘IPL का मिला फायदा’

उन्होंने आगे कहा, ‘आईपीएल ने भारत को इतने सारे खिलाड़ी देने में अहम रोल अदा किया है, सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही नहीं, बल्कि सभी फॉर्मेट में. और आप इसके नतीजे देख सकते हैं. ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जो 11 में जगह बना सकते थे, लेकिन नहीं बना पाए. लेकिन अगर वो अवेलेबल होते, अगर ऐसे हालात होते जहां दूसरे देश कहते, ठीक है, आप इन लोगों को नहीं चुन रहे हैं, क्या हम उन्हें अपने लिए खेलने के लिए उधार ले सकते हैं? तो, ये भारतीय क्रिकेट की ताकत है.’

First published on: Mar 09, 2026 11:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.