CSK vs PBKS: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी से पंजाब किंग्स ने दर्ज की शानदार जीत, घर पर चेन्नई को मिली करारी हार

Chennai Super Kings vs Punjab Kings IPL 2026: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 7 चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों ने दिल खोलकर रन बनाए. सीएसके की ओर से आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे और सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी की.

Cricket News - 2026-04-03T232235.912

Chennai Super Kings vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 का कारवां 3 अप्रैल को चेन्नई पहुंचा, जहां पर मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सीएसके को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ खासा कमाल नहीं कर सके. लेकिन आयुष म्हात्रे ने सीएसके की ओर से शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली और पंजाब को जिता दिया. पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

सीएसके ने बनाया था विशाल स्कोर

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 7 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए. हालांकि इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े. इसके अलावा शिवम दुबे ने भी शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने नाबाद 27 गेंदों में 45 रन बनाए. अंत में सरफराज खान ने भी धुआंधार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और 12 गेंदों में 32 रन बना डाले. सीएसके ने 20 ओवर में 209/5 रन बनाए थे. पंजाब की ओर से विजय कुमार विशक ने 4 ओवर में 38 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. इसके अलावा मार्को यानसन और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

ऐसी रही पंजाब की बल्लेबाजी

पंजाब को प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अच्छी शुरुआत दिलाई. प्रियांश ने 11 गेंदों में 39 रन बनाए. प्रियांश ने 4 छक्के के अलावा 3 चौके अपने नाम किए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने भी 34 गेंदों में 43 रन बनाए. हालांकि प्रभसिमरन सिंह रन आउट हो गए. इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 210 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ