पाकिस्तान सुपर लीग 2026 को बीच में छोड़कर वापस लौट रहा है ये कप्तान, कारण जानकर होगी हैरानी

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 सिर्फ 2 शहरों में ही खेला जा रहा है. जिसके कारण कुछ इस सीजन बहुत कुछ अलग नजर आ रहा है. इस बीच टूर्नामेंट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक टीम का कप्तान बीच सीजन अपने देश लौट रहा है.

Karachi Kings PSL 2026

Karachi Kings PSL 2026

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 फिलहाल खेला जा रहा है. जहां पर कुछ टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं. इन टीमों के कप्तान विदेशी है. इनमें से ही एक बड़ी फ्रेंचाइजी का कप्तान पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच में ही वापस अपने देश लौटने का प्लान बना रहा है. इसके पीछे का कारण सुनकर फैंस बहुत ज्यादा हैरान हो गए हैं. इस कप्तान का हाल में ही अपनी ही टीम के स्टार खिलाड़ी से मैदान पर बहस हो गई थी.  

विज्ञापन

बीच सीजन अपने देश लौट रहे हैं कराची किंग्स के कप्तान

कराची किंग्स की टीम ने अब तक पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. फ्रेंचाइजी ने अब तक खेले अपने तीनों ही मुकाबले जीते हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नजर आ रही है. इस बीच पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर बीच सीजन अपने देश वापस लौट सकते हैं. इसके पीछे की वजह हैरान करने वाली है. 

विज्ञापन

दरअसल टूर्नामेंट अब लाहौर से कराची शिफ्ट होने वाला है. ऐसे में कराची किंग्स की टीम अपना अगला मुकाबला 9 अप्रैल को पेशावर जाल्मी के खिलाफ खेलने वाली है. जिसमें लंबा ब्रेक नजर आ रहा है. ऐसे में वॉर्नर इस ब्रेक के दौरान अपने घर जा रहे हैं. हालांकि वो 8 अप्रैल तक वो वापस लौट सकते हैं. ऐसे में वो 9 को मैदान पर नजर आ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: PSL में मोईन अली से ‘लड़ाई’ पर डेविड वॉर्नर ने दिया बयान, बताई Viral Video की पूरी सच्चाई

विज्ञापन

हाल में ही मोईन अली से भिड़े थे वॉर्नर  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें डेविड वॉर्नर और मोईन अली बहस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं टीम के डायरेक्टर हैदर अजहर उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि बाद में वॉर्नर ने बताया कि उस दौरान वो मजाक में बहस कर रहे थे. बात वॉर्नर के फॉर्म की करें तो अब तक उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 3 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 31 की औसत से 93 रन बनाए हैं. जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है. कराची की टीम ने उन्हें इस सीजन के लिए 7.90 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ