CSK vs PBKS: सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में की बल्लेबाजी, चेन्नई को मिला नया स्टार

CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने हैं. मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. जहां पर सरफराज खान ने सभी को प्रभावित किया है.

Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में टक्कर का मुकाबला देखने को मिल रहा है. जहां पर श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो 2 खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीत लिया. जिसमें सरफराज खान का नाम शामिल हैं. घरेलू क्रिकेट के बाद अब आईपीएल 2026 में भी सरफराज ने अपने बल्ले का जादू दिखाया है.  

विज्ञापन

सरफराज खान ने की कमाल की बल्लेबाजी 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए 4 खिलाड़ियों ने अहम पारी खेली. हालांकि सभी फैंस का दिल सरफराज खान ने जीत लिया. बीच के ओवरों में बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान ने सिर्फ 12 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 266.67 का रहा. 

विज्ञापन

मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने 6 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़ा. पिछले मुकाबले में भी सरफराज खान ने मुश्किल समय में 12 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली थी. सरफराज इन दोनों ही पारियों में पहली ही गेंद से अटैक करते हुए नजर आए. पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक ऐसे ही बल्लेबाज की कमी खल रही थी. डेवाल्ड ब्रेविस के वापसी के बाद तो सुपर किंग्स और मजबूत हो जाएगी.  

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे का भी चला बल्ला  

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. संजू सैमसन सिर्फ 7 रन ही बना सके. वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. जिसके बाद आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 6 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के जड़े. शिवम दुबे ने अंत में आकर 27 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही सीएसके की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 209 रन बनाने में सफल रही. पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाख ने 2 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ