वो 12 रिकॉर्ड जिन्होंने बना दिया T20 World Cup 2026 को बेहद खास, अनजान खिलाड़ियों ने भी किया बड़ा करिश्मा

12 Record Made In T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आप में खास रहा, इसमें न सिर्फ 20 देशों ने हिस्सा लिया, बल्कि एक से एक ऐसा करिश्मा दिखाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. आइए नजर डालते हैं उन 12 रिकॉर्ड्स पर जो इस ग्लोबल टूर्नामेंट्स में बने हैं.

T20 World Cup Trophy
1 / 13
T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप का 2026 का एडिशन अपने रिकॉर्ड्स के लिए हमेशा याद रखा जाएगा. इस बार खिलाड़ियों और टीमों ने ऐसे-ऐसे माइलस्टोन अचीव किए हैं, जिसको देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है.

विज्ञापन

सबसे कम उम्र में शतक

सबसे कम उम्र में शतक 2 / 13

कनाडा के युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 साल 141 दिन की उम्र में ये अचीवमेंट हासिल की.

विज्ञापन

एसोसिएट नेशन के बॉलर की परफॉर्मेंस

एसोसिएट नेशन के बॉलर की परफॉर्मेंस 3 / 13

अमेरिका के शेंडली वैन शाल्कविक ने ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में 6.80 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए. ये किसी एसोसिएट नेशन के बॉलर की टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट परफॉर्मेंस है.

एसोसिएट नेशन का हाईएस्ट टीम टोटल

एसोसिएट नेशन का हाईएस्ट टीम टोटल 4 / 13

स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाला पहला एसोसिएट टीम बनी, उन्होंने इटली के खिलाफ 4 विकेट खोकर शानदार 204 रनों का टीम टोटल बनाया.

विज्ञापन

पहले शतकवीर कप्तान

पहले शतकवीर कप्तान 5 / 13

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मैच में 51 गेंदों में 100 रन बनाकर तहलका मचा दिया था.

एक एडिशन में 2 शतक

एक एडिशन में 2 शतक 6 / 13

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान एक ही टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले दुनिया पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ सैंकड़ा जड़ा था.

विज्ञापन

एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन

एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन 7 / 13

पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने विराट कोहली (319 रन) का 12 साल पुराना (2014) रिकॉर्ड तोड़ा.

सिक्स का रिकॉर्ड

सिक्स का रिकॉर्ड 8 / 13

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 780 छक्के लगे जो एक नया रिकॉर्ड है. इससे पहले बांग्लादेश की मेजबानी में खेले गए 2014 के एडिशन में सबसे ज्यादा 517 छक्के लगे थे.

विज्ञापन

चौकों का रिकॉर्ड

चौकों का रिकॉर्ड 9 / 13

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टोटल 1434 चौके लगे हैं, ऐसा पहली बार हुआ है, क्योंकि इस टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा 1000 से कम छक्के लगे थे.

एक मैच में 2 सुपर ओवर्स

एक मैच में 2 सुपर ओवर्स 10 / 13

मुकाबला टाई होने के बाद अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप स्टेज के मैच का फैसला करने के लिए 2 बार सुपर ओवर कराना पड़ा. आखिर में दक्षिण अफ्रीका के सिर जीत का सेहरा बंधा.

विज्ञापन

एक मैच में सबसे ज्यादा रन

एक मैच में सबसे ज्यादा रन 11 / 13

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में कुल 499 रन बने, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा रन हैं.

7 शतक

7 शतक 12 / 13

इस टी20 वर्ल्ड कप में कुल 7 शतक लगे, जो एक नया रिकॉर्ड है. शतकवीरों में साहिबजादा फरहान, जैकब बेथल, हैरी ब्रूक्स, फिन एलन, युवराज सामरा और पथुम निसानका का नाम शामिल है.

विज्ञापन

200+ स्कोर का रिकॉर्ड

200+ स्कोर का रिकॉर्ड 13 / 13

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बना.इससे पहले 2007 के एडिशन में सिर्फ 5 बार 200+ स्कोर बने थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन