Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK मैच को बायकॉट करने के फैसले से सौरव गांगुली हैरान, पाकिस्तान को लेकर कह डाली बड़ी बात

Sourav Ganguly IND vs PAK Boycott: पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ना खेलने के फैसले पर सौरव गांगुली ने हैरानी जताई है. दादा का कहना है कि इस निर्णय से पाकिस्तान खुद अपना नुकसान करेगा.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 8, 2026 18:24
Sourav Ganguly speaks on IND vs PAK match Boycott

Sourav Ganguly on IND vs PAK Boycott: पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है. पड़ोसी मुल्क ने यह फैसला बांग्लादेश के प्रति सपोर्ट दिखाने के लिए लिया है. हालांकि, पीसीबी के इस फैसले की हर तरफ थू-थू हो रही है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने इस फैसले की वजह से भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है.

श्रीलंका बोर्ड ने भी पीसीबी को लेटर लिखकर अपने इस निर्णय पर फिर से विचार करने की अपील की है. इस बीच, पाकिस्तान द्वारा मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बयान सामने आया है.

---विज्ञापन---

बायकॉट फैसले पर क्या बोले दादा?

सौरव गांगुली ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बायकॉट करने के फैसले पर हैरानी जताई. पत्रकारों संग बातचीत करते हुए दादा ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से हैरान करने वाला है. उन्होंने कहा कि वैसे भी पाकिस्तान अपने मैच श्रीलंका में खेल रहा है. आप वर्ल्ड कप को जीतने आते हैं, ऐसे में हर एक पॉइंट काफी अहमियत रखता है और आप इस तरह से प्वाइंट्स नहीं गंवा सकते हैं. दादा ने कहा कि वह पीसीबी के फैसले से सरप्राइज हैं, लेकिन यह उनके बोर्ड का फैसला है, तो क्या ही किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: NZ vs AFG: T20I में जो कभी नहीं हुआ वो न्यूजीलैंड ने कर दिखाया, चेन्नई में रच डाला इतिहास

---विज्ञापन---

पाकिस्तान ले सकता है यूटर्न

हालांकि, पाकिस्तान अपने फैसले से यूटर्न ले सकता है. दरअसल, आईसीसी- पीसीबी के बीच एक मीटिंग जारी है, जिसमें पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच को खेलने के लिए हामी भर सकता है. माना जा रहा है कि आईसीसी द्वारा की गई सख्ती के बाद पाकिस्तान अपने फैसले को बदल सकता है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पीसीबी को भी लेटर लिखा था, जिसके बाद पाकिस्तान बोर्ड अपनी सरकार से भी लगातार बातचीत कर रहा है.

First published on: Feb 08, 2026 06:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.