SL vs BAN 2nd Test: इन दिनों बांग्लादेश की टीम श्रीलंका दौरे पर है. पहला टेस्ट ड्रॉ रहा है. अब 25 जून से कोलंबो में सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट होना है. मुकाबले से पहले मेजबान श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मिलन रथनायके साइड स्ट्रेन की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो को शामिल किया गया है.
मिलन रथनायके ने पहले टेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन किया था. उन्होंने गॉले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 शिका किए थे. इनमें से पहले पारी में 3 जबकि दूसरी पारी में 1 विकेट आया था बल्ले से 39 रन जोड़े थे. उन्होंने पहली पारी में कामिंदु मेंडिस के साथ सातवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी भी निभाई थी.
एंजेलो मैथ्यूज की जगह कौन आया?
दूसरे टेस्ट में 22 साल के स्टार स्पिन ऑलराउंडर डुनिथ वेल्लालागे को भी बुलाया गया है. वो एंजेलो मैथ्यूज की जगह टीम का हिस्सा बने हैं, जिन्होंने पहले टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोलंबो में मेजबान श्रीलंका किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरती है.
वनडे और टी20 सीरीज भी होगी
दूसरे टेस्ट के बाद श्रीलंका अगले साल तक कोई और टेस्ट मैच नहीं खेलेगा. इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन वनडे और तीन T20I मुकाबले भी खेलेंगी.
दूसरे टेस्ट के लिए ऐसी है श्रीलंका की टीम
1. धनंजय डी सिल्वा (कप्तान)
2. पथुम निसांका
3. ओशादा फर्नांडो
4. लाहिरू उदारा
5. दिनेश चंडीमल
6. कामिंदु मेंडिस
7. कुसल मेंडिस
8. डुनिथ वेल्लालागे
9. पसिंदु सोरियाबंदरा
10. सोनल दिनुशा
11. पवन रथनायके
12. प्रभात जयसूर्या
13. थारिंडु रथनायके
14. अकिला धनंजय
15. विश्वा फर्नांडो
16. असिथा फर्नांडो
17. कासुन राजिथा
18. इसिथा विजेसुंदरा
ये भी पढ़ें: TNPL 2025: Varun Chakaravarthy ने बल्ले से पलटी हारी हुई बाजी, 260 के स्ट्राइक रेट से मचाया धमाल
Mitchell Owen: पंजाब ने जिसे सिर्फ 1 मैच खिलाया, वो MLC में बना ‘रन मशीन’, 24 घंटे में जिता दिया दूसरा मैच
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines