Mitchell Owen: पंजाब ने जिसे सिर्फ 1 मैच खिलाया, वो MLC में बना 'रन मशीन', 24 घंटे में जिता दिया दूसरा मैच

Mitchell Owen: MLC 2025 में पंजाब किंग्स का ये खिलाड़ी बल्ले से धूम मचा रहा है. 5 मैचों में वो 245 रन बना चुका है, जिसमें कुल 17 छक्के भी शामिल हैं.

Mitchell Owen

Mitchell Owen

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से आने वाले इस स्टार ऑलराउंडर ने 48 घंटों के भीतर अपनी टीम को 2 मैच जिताने में अहम रोल अदा किया. 23 जून 2025 को उन्होंने 52 गेंदों पर 5 छक्के और 8 चोके लगाकर कुल 89 रन ठोके. इस पारी के दम पर उनकी टीम वाशिंगटन फ्रीडम ने टेक्सास सुपर किंग्स को 7 विकेट से मात दी और मैच जीत का चौका लगा दिया. मतलब इस टीम ने आखिरी चारों मैचों में लगातार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

बैक टू बैक 2 मैच जिताकर हीरो बने मिचेल ओवेन

इन दिनों अमेरिका में MLC 2025 की धूम है. इस लीग में मिचेल ओवेन पूरे रंग में हैं. एक दिन पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस न्यू यॉर्क के खिलाफ 60 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उस मैच में वाशिंगटन की टीम को 2 विकेट से जीत मिली थी. अब 24 घंटे के अंदर हुए दूसरे मैच में भी मिचेल ओवेन ने बल्ले से तबाही मचाई और  टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 89 रन ठोककर जीत के हीरो बने.

विज्ञापन

मैच का लेखा जोखा…

अगर मैच की बात करें तो टेक्सस सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 220 रन बनाए थे. कप्तान फाफ डु प्लेसी ने सबसे ज्यादा 69 रन किए. अब बारी थी चेज की. वाशिंगटन फ्रीडम के सामने 221 रन का बड़ा टारगेट था, ऐसे में मिचेल ने जिम्मा लेते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की और टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई. उनकी पारी के दम पर वाशिंगटन फ्रीडम ने 221 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर 2 गेंद पहले हासिल कर लिया.

विज्ञापन

आईपीएल में डेब्यू पर हुए थे फ्लॉप, फिर नहीं मिला दूसरा मौका

ये वही मिचेल ओवेन हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया था. उस मैच में ग्लेन मैक्सवेल की जगह इस खिलाड़ी को मौका मिला था और वो नंबर 3 पर बैटिंग करने आए थे, लेकिन खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें दूसरा मौका नहीं दिया गया. अब ये खिलाड़ी अमेरिका में जारी इस लीग में छक्कों की बारिश कर रहा है. अब तक 5 मैचों में उन्होंने 245 रन बना दिए हैं, वो सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ