Shubman Gill Created History: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. कुछ दिनों पहले शुभमन को ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ खिताब के लिए नॉमिनेट किया था. गिल का प्रदर्शन सितंबर 2026 में शानदार रहा था, जिस वजह से अब ICC ने उन्हें खास खिताब दे दिया है. इसी के साथ 27 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
शुभमन गिल ने रच डाला इतिहास
ICC ने सितंबर महीने में ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ खिताब के लिए अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सिकंदर रजा को नोमिनेट किया था. तीनों का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा था. ICC का फैसला सामने आ गया है और उसने शुभमन गिल को ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना है. गिल ने पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है. वो क्रिकेट इतिहास के पहले परुष क्रिकेटर बने हैं, जिसने पांच बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का ताज अपने सिर सजाया है.
शुभमन गिल ने इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में भी यह खिताब अपने नाम किया था. इसी के साथ उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं कर पाए. जनवरी 2021 से शुरू हुआ ICC प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब विराट कोहली ने एक बार जीता है, वहीं रोहित शर्मा को कभी यह अवॉर्ड नहीं मिला.
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया दो टूक जवाब
सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ बनने वाले भारतीय
- शुभमन गिल – 5 बार
- जसप्रीत बुमराह – 2 बार
- श्रेयस अय्यर – 2 बार
बता दें कि दुनिया का कोई भी बल्लेबाज शुभमन गिल के आसपास नहीं है. गिल के बाद पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें ICC ने 3 बार ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के खिताब से नवाजा है. श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, कमिंडू मेंडिस, हैरी ब्रूक और शाकिब अल हसन ने 2-2 बार ये अवॉर्ड जीता है.
कैसा रहा शुभमन गिल के लिए सितंबर 2026?
शुभमन गिल ने सितंबर 2026 में सिर्फ दो मैच खेले और उनके दम पर ही वह ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ बनने में सफल हुए. उन्होंने 27 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद 30 सितंबर को गिल ने धमाल मचाया और अपने वनडे करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में हुए दूसरे वनडे मैच में नाबाद 223 रन बनाए और टीम को 406 रन के बड़े लक्ष्य का आसानी से पीछा करने में मदद की.
ये भी पढ़ें:- चोट के कारण ऋषभ पंत हुए बाहर, तो NZ दौरे पर ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
49 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines