Shikhar Dhawan Shared Girlfriend Incident: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक शिखर धवन ने अब अपने करियर में नए पड़ाव की शुरुआत की है. 40 साल के इस पूर्व ओपनर ने 15 दिसंबर को अपनी ऑटो बायोग्राफी ‘द वन: क्रिकेट, माय लाइफ एंड मोर’ रिलीज की. धवन ने इसी बीच अपनी जवानी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जब गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए सिलेक्टर ने उन्हें देख लिया था. इसके बाद उनके प्रदर्शन में भारी गिरावट आई और वो टीम से बाहर हो गए.
गर्लफ्रेंड के साथ घूमना पड़ा भारी
शिखर धवन ने ऑटो बायोग्राफी जारी करते हुए बताया कि एक बार चयनकर्ता ने उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए देख लिया. धवन ने कहा कि जवानी के दिनों में वो अपनी एक ब्रिटिश लड़की के साथ बहुत ज्यादा समय बिता रहे थे और खेल पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा. उनका प्रदर्शन खराब रहा और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया.
धवन ने अपनी किताब में बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वो अपनी ब्रिटिश गर्लफ्रेंड एलेन के साथ होटल लॉबी में घूम रहे थे. टीम मैनेजमेंट को ये बात पता चल गई और एक सीनियर सिलेक्टर ने उन्हें देख लिया. उन्होंने उस समय कुछ नहीं बोला लेकिन बाद में जब उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा, तो उनके लिए मौके कम हो गए और वो टीम से बाहर हो गए. हालांकि, धवन ने बाद में कमाल की वापसी की और वो टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेलने में सफल हुए.
धवन ने विराट कोहली की तारीफों में गढ़े कसीदे
शिखर धवन और विराट कोहली की दोस्ती के बारे में हर एक क्रिकेट फैन को पता है. धवन का मानना है कि विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने चाहिए. उन्होंने इसी बीच कोहली की फिटनेस और अनुशासन की बात की. धवन ने कहा कि कोहली बेहद फिट हैं और वो कब तक खेलेंगे, ये उनके दिल पर निर्भर करता है. धवन ने इसी बीच 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी.
ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान? तारीख आई सामने!
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines