T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कब होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान? तारीख आई सामने!

When Team India Squad Announced: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में अभी डेढ़ महीने का समय बचा है. 7 फरवरी से ये टूर्नामेंट शुरू होने वाला है और टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड पर सभी की नजर है. अब खुलासा हो गया है कि आखिर कब तक BCCI टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यी स्क्वाड का ऑफिशियल तौर पर ऐलान करेगी.

When Team India Squad Announced

कब होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान?

When Team India Squad Announced: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. भारत और श्रीलंका में इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. टीम इंडिया ने पिछला वर्ल्ड कप जीता था और वो एक बार फिर टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट को जीतने के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. सभी के मन में सवाल है कि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड कैसा होगा और BCCI द्वारा कब तक टीम का ऐलान होगा. अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

कब होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान?

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को 7 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने हैं. दो मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ और पांच मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ रहने वाले हैं. भारत के पास मौजूदा समय में टी20 की सबसे खतरनाक टीम है और बड़े-बड़े प्लेयर्स के लिए भी जगह बनाना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में टीम इंडिया के 15 सदस्यी स्क्वाड में कौन-कौन होगा, ये सवाल लगातार फैंस के मन में है. हालांकि, अब फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

पीटीआई को BCCI के एक सोर्स ने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जो टी20 स्क्वाड टीम इंडिया के लिए चुनी जाएगी, वही वर्ल्ड कप का भी हिस्सा बनेगी. जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में न्यूजीलैंड सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. गंभीर-सूर्या न्यूजीलैंड सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में ले सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल

तारीखमैचजगह
7 फरवरी 2026भारत vs USAमुंबई
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियादिल्ली
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानकोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंड्सअहमदाबाद

कब होगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल?

2026 के टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मुकाबला होगा. हालांकि, अगर पाकिस्तान फाइनल का हिस्सा बनती है, तो फिर इसे कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ