Shaheen Afridi Wishes Himself on Wedding Post: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने शाहीन अफरीदी की बेटी अंशा से हाल ही शादी की है। शाहीन दूसरी बार दूल्हा बने हैं। उन्होंने फरवरी में शादी की थी, तब इस समारोह में क्रिकेटर शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में उन्होंने दूसरी बार दूल्हा बनने का फैसला लिया और बड़ा समारोह रखा। शादी समारोह में बाबर आजम समेत कई स्टार क्रिकेटर शामिल रहे। इस शादी के बाद शाहीन ने फेसबुक पर समारोह की तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान उनसे एक बड़ी चूक हो गई, जिसने उनकी सरेआम फजीहत करवा दी।
बधाई हो भाई
हुआ यूं कि शाहीन ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने प्रशंसकों के साथ विशेष दिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ”प्यारी शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद। एक खास शख्स के साथ प्यार की शुरुआत है।” इसके कुछ मिनटों बाद अफरीदी ने फेसबुक पर अपनी शादी की तस्वीरों के नीचे खुद को शुभकामनाएं दे दीं। उन्होंने लिखा- बधाई हो भाई। देखते ही देखते शाहीन का ये स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो गया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। हालांकि बाद में इस कमेंट को हटा लिया गया।
https://twitter.com/GemsOfCricket/status/1705453231466561620?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1705453231466561620%7Ctwgr%5E8cb9714b5b476eccf79fe039e94c445a70d7dda4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fshaheen-afridi-wishes-himself-on-facebook-after-his-wedding-ceremony-screenshot-goes-viral%2F
एशिया कप में शानदार गेंदबाजी
बता दें कि शाहीन ने एशिया कप 2023 में शानदार गेंदबाजी की थी। वे संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने पांच पारियों में 23.50 की औसत और 5.73 की इकोनॉमी से 10 विकेट चटकाए। हालांकि वह इसके बावजूद सुपर फोर में अपनी टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने से नहीं बचा सके। इसके बाद बाबर आजम और शाहीन के बीच ड्रेसिंग रूम में कहासुनी की खबरें सामने आई थीं। हालांकि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘चीता’ बन गए सूर्यकुमार यादव, बॉल पर झपटे और रॉकेट थ्रो से उड़ा डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो
पाकिस्तान टीम का ऐलान
इस बीच पाकिस्तान के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तान टीम में हसन अली की वापसी हुई है। टीम में बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी और उसामा मीर शामिल हैं। रिजर्व खिलाड़ियों में मोहम्मद हैरिस, इबरार अहमद, जमान खान का नाम शामिल है।
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
6 mins agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
24 mins agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
4 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
13 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
13 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
14 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines