---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सरफराज अहमद बने इस टीम के मेंटर, 13 साल से खेला जा रहा है टूर्नामेंट

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में खेले जाने वाले आगामी कैलिफोर्निया कप के लिए मेंटर के रूप में ‘शोबिज इलेवन’ में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान को 2017 में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले सरफराज शोबिज टीम के साथ अमेरिका पहुंच गए हैं। कामरान जिलानी करेंगे कप्तानी  […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में खेले जाने वाले आगामी कैलिफोर्निया कप के लिए मेंटर के रूप में ‘शोबिज इलेवन’ में शामिल हो गए हैं। पाकिस्तान को 2017 में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले सरफराज शोबिज टीम के साथ अमेरिका पहुंच गए हैं।

कामरान जिलानी करेंगे कप्तानी 

शोबिज इलेवन का नेतृत्व दिग्गज पाकिस्तानी अभिनेता कामरान जिलानी करेंगे। हुमायूं सईद, फख्र-ए-आलम और फैजान खान सहित पाकिस्तान की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ये सेलिब्रिटी पाकिस्तान शोबिज इलेवन का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले 13 साल से खेला जा रहा यह टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू होगा।

---विज्ञापन---

सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं सरफराज 

सरफराज पाकिस्तान के सफल कप्तानों में से एक हैं। वह 2016 से 2019 तक पाकिस्तान टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीती। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान को लगातार 11 टी20 श्रृंखला जीत दर्ज करने का नेतृत्व किया।

2019 में लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ T20I श्रृंखला में पाकिस्तान का सफाया होने के बाद उन्होंने अपनी कप्तानी खो दी थी। उसी वर्ष उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज ने ICC विश्व कप 2019 में पाकिस्तान की कप्तानी भी की। हाल ही उन्होंने करीब 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी की थी। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2023 10:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola