IND A vs AUS A: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हुआ ऐलान, भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह

IND A vs AUS A: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस दौरे की शुरुआत 22 सितंबर से होगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो चार दिवसीय और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे.

Australia A squads for India Tour

ऑस्ट्रेलिया ए टीम में निखिल चौधरी और तनवीर सांघा को मिला मौका (PIC Credit- AI)

Australia A squads for India Tour: अगले साल होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए अपनी ए टीम का ऐलान कर दिया है. 22 सितंबर से शुरू हो रहे इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच पहले दो चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे और फिर 6 अक्टूबर से तीन वनडे मैच होंगे. सीरीज के सभी मुकाबले में पुडुचेरी में खेले जाएंगे. इस दौरे के लिए अनुभवी बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में जगह मिली है, जिसके बाद उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं. वह स्क्वॉड में शामिल सबसे उम्रदराज और सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन

ब्रेंडन डॉगेट और झाय रिचर्डसन भी टीम का हिस्सा

भारत दौरे पर होने वाले दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट और झाय रिचर्डसन को 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई ए टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी पिछली एशेज सीरीज का हिस्सा थे. कंधे की सर्जरी के बाद मैदान पर लौटे रिचर्डसन ने हाल ही में खेले 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 6 विकेट झटके थे. अब वह इंडिया ए खिलाफ सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करके मुख्य टीम में वापसी करना चाहेंगे. वहीं, इंडिया ए खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन और स्पेंसर जॉनसन पेस अटैक की अगुवाई करेंगे.

विज्ञापन

निखिल चौधरी और तनवीर सांघा को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे टीम में भारतीय मूल के दो खिलाड़ी निखिल चौधरी और तनवीर सांघा को मौका दिया गया है. निखिल ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ 3 T20I मैच चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो विकेट चटकाए हैं. वहीं, तनवीर ने अब तक 6 वनडे और 7 T20I खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 4 और 10 विकेट हासिल किए हैं. इनके अलावा, युवा खिलाड़ी ओली पीक और कूपर कोनोली को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

चार दिवसीय मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया ए का स्क्वॉड

ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, जोश फिलिप, झाय रिचर्डसन, कोरी रोचिसिओली, जेसन सांघा, लियाम स्कॉट.

विज्ञापन

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए का स्क्वॉड

महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, एरन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, लचलान शॉ.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम में बड़ा बदलाव, एक साथ 7 खिलाड़ी हुए बाहर, सरफराज-गुल की भी हुई छुट्टी

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलास्थान
22-25 सितंबरपहला चार-दिवसीय मैचपुडुचेरी
29 सितंबर-2 अक्टूबरदूसरा चार-दिवसीय मैचपुडुचेरी
6 अक्टूबरपहला वनडे मैचपुडुचेरी
9 अक्टूबरदूसरा वनडे मैचपुडुचेरी
11 अक्टूबरतीसरा वनडे मैचपुडुचेरी

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम का ऐलान, पैट कमिंस-मिचेल स्टार्क की हुई वापसी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ