Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘जल्दी शादी कर लो…’ क्यों संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को दी ये सलाह? धोनी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Sanju Samson and Abhishek Sharma: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था. अब संजू ने अपने साथी सलामी बल्लेबाज को जल्दी शादी करने की सलाह दी है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 14, 2026 22:43
Sanju Samson and Abhishek Sharma
Sanju Samson and Abhishek Sharma

Sanju Samson and Abhishek Sharma: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने हाल के समय में कमाल का प्रदर्शन करके फैंस का बहुत ज्यादा प्यार कमाया है. खासकर लड़कियां अब अभिषेक शर्मा की फैन बन रही है. जिसके कारण ही अब वो बड़े स्टार बन गए हैं. संजू सैमसन ने भी बड़े मैचों में स्कोर करके खुद को बड़ा स्टार बना लिया है. हालांकि अब संजू ने अपने साथी सलामी बल्लेबाज को अब जल्दी से शादी करने की सलाह दी है. 

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को दी खास सलाह 

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में अभिषेक शर्मा के बारे में बोलते हुए संजू सैमसन ने कहा, ‘अभिषेक शर्मा हमारी टीम के सुपरस्टार है. जब जहां भी जाते हैं, हमारे बस के आस-पास फैंस आ जाते हैं, और अभिषेक-अभिषेक चिल्लाते हैं. ये स्टार है और सभी इससे प्यार करते है. पहले तो टीम के लड़के अभिषेक-अभिषेक के शोर से जलते थे. हर जगह इसका नाम होता है. हम सभी सोचते हैं कि फैंस (लड़कियों) को सिर्फ यही दिखता है क्या? लेकिन हां, ये अब हमारी टीम का सुपरस्टार है. बस जल्दी शादी कर लो…भाई…’  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका! इंग्लैंड के दिग्गज ने नाम लिया वापस

---विज्ञापन---

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बोले संजू सैमसन 

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने को लेकर संजू सैमसन ने कहा, ‘हमेशा से ही माही भाई और सीएसके के लिए बहुत इज्जत रही है. हम उस टीम से खेलने को लेकर बड़ा उत्साहित हूं. मैं जानना चाहता हूं कि वहां क्या चलता है.’ आपको बता दें कि आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करके संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा है. इसके बदले उन्हें सैम कुरेन और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ी को देना पड़ा. 

ये भी पढ़ें: NZ vs SA: कब और कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का पहला T20 मैच? सेमीफाइनल की हार का लेगी बदला 

First published on: Mar 14, 2026 10:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.