IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका! इंग्लैंड के दिग्गज ने नाम लिया वापस

Kevin Pietersen Opts Out as DC Mentor: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने उनका साथ छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पीटरसन ने फैंस को जानकारी दी. उन्होंने इसके पीछे का असली कारण भी सामने रखा.

Kuldeep Yadav (3)

Kevin Pietersen Opts Out as DC Mentor: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय रह गया है. 28 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग शुरू हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. डेविड मिलर, आकिब नबी और बेन डकेट जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़कर उन्होंने टीम को और मजबूत बना दिया है. हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले उन्हें तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर रोल से नाम वापस ले लिया है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम नहीं करेंगे पीटरसन

IPL 2025 में केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर के रूप में काम करना शुरू किया था. DC के खेलने के अंदाज में केविन का प्रभाव नजर आ रहा था. IPL 2026 की शुरुआत में दो हफ्ते बाकी हैं और केविन पीटरसन ने अब सोशल मीडिया पर आकर ऐलान किया कि वो दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर का किरदार इस बार नहीं निभाएंगे. उन्होंने बताया कि पर्याप्त समय नहीं होने के कारण वह मेंटर की भूमिका में नजर नहीं आएंगे. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

IPL 2026 में कमेंट्री करेंगे केविन पीटरसन

केविन पीटरसन ने न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने का ऐलान किया, बल्कि IPL में अपने नए किरदार के बारे में भी बताया. उन्होंने साफ कर दिया कि वो कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे. उन्होंने IPL को दुनिया की सबसे बेस्ट लीग बताया और कहा कि वो यहां कमेंट्री करने का इंतजार नहीं कर सकते. आप नीचे केविन पीटरसन की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- सलमान अली आगा की ‘बदतमीजी’ पर ICC का कड़ा एक्शन, ग्लव्ज-हेलमेट फेंकने की मिली सजा!

विज्ञापन

मजबूत नजर आ रही दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. उनके पास केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी जैसे बड़े नाम हैं. इसके अलावा उन्होंने कई सारे बैकअप बल्लेबाज और गेंदबाज अपने साथ जोड़े हैं. वो इस बार फाइनल में जाने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ