NZ vs SA: कब और कहां देखें न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का पहला T20 मैच? सेमीफाइनल की हार का लेगी बदला 

NZ vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. जहां पर न्यूजीलैंड की टीम ने अफ्रीका को हराया था. ऐसे में अब अफ्रीका उस हार का बदला टी-20 सीरीज में लेने उतरेगी. इस मुकाबले पर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई है.

nz vs sa

nz vs sa

NZ vs SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 15 मार्च से 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी. जिसका पहला मुकाबला बे ओवल में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में फैंस को बहुत ज्यादा टक्कर का मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मुकाबले को अब सभी देखना चाहते हैं. न्यूजीलैंड में छोटे मैदान होने के कारण लंबे-लंबे छक्के देखने को मिलते हैं. ऐसे में सभी फैंस जानना चाहते हैं कि वो इस मुकाबले को कब और कहां पर देख सकते हैं. 

विज्ञापन

कब और कहां देखें टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला? 

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला बे ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 11:15 बजे होगा. फैंस इस मुकाबले को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबले को सोनी लिव पर देख सकते हैं. इस मुकाबले से अफ्रीका आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की हार का बदला लेना चाहेगी.  

विज्ञापन

इन दोनों टीमों के बीच अब तक टी-20 फॉर्मेट में 20 मैच खेले गए हैं. जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं कीवी टीम ने सिर्फ 8 मैच ही अपने नाम किए हैं. हालांकि हाल के समय में न्यूजीलैंड की टीम का दावा मजबूत हुआ है. कीवी टीम ने पिछले 7 मैचों में से 5 अपने नाम किया है. 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड 

दक्षिण अफ्रीका की टीम: टोनी डी जॉर्जी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोएट्जी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलाने, नकोबानी मोकोएना. 

न्यूजीलैंड की टीम: डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लाथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जाकरी फाउल्केस.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ