Sanju Samson: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खत्म हो गई है. 17 सितंबर को आखिरी टी20 मैच हुआ था. भारत ने अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. तीनों मैचों में भारत का दबदबा देखने को मिला. अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. उन्होंने तीसरे मैच में शानदार शतक बनाया. अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. खैर इस बीच ओपनर संजू सैमसन ने भी अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की.
संजू सैमसन का बड़ा कारनामा
टी20 में संजू सैमसन ने हमेशा बढ़िया प्रदर्शन किया है. IPL में भी उन्होंने खूब रन बनाए हैं. वो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अब तो उन्होंने भारतीय टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने टी20 में नौ हजार रन पूरे किए. वो अब तक कुल 351 टी20 मैच खेल चुके हैं. सैमसन भारत की तरफ से पांचवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. वो अब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के शानदार शतक के पीछे युवराज सिंह का हाथ, दूसरे मैच के बाद मिले खास संदेश का किया खुलासा
टॉप पर हैं विराट कोहली
भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. उन्होंने इंटरनेशनल और IPL में खूब रन बनाए हैं. कोहली अभी तक 14218 रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. टी20 में उनका रिकॉर्ड भी बढ़िया रहा है. उन्होंने अब तक 12531 रन ठोके हैं. शिखर धवन ने भी टी20 में बल्ले से खूब कोहराम मचाया है. उनके नाम 9797 रन दर्ज है. सूर्यकुमार भी अभी तक 9729 रन बना चुके हैं. सूर्या अभी भी एक्टिव हैं. आने वाले समय में वो धवन से आगे जा सकते हैं. सूर्या को कुछ महीने पहले ही भारतीय टीम से बाहर किया गया है.
सैमसन ने दिया अभिषेक शर्मा का साथ
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन जोड़े. संजू ने 35 गेंदों में 50 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 4 सिक्स लगाए. इस बार सैमसन ने 142.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा ने भी गजब की पारी खेली. उन्होंने 34 गेंदों में 108 रन जड़े. अभिषेक ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. उन्होंने 9 चौके और 11 सिक्स अपनी पारी में लगाए.
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
4 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines