2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले अभिषेक शर्मा, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार शतक लगाया. उन्होंने 11 सिक्स अपनी पारी में लगाए. अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. अब वो सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी को लगा झटका (Image: Instagram/indiancricketteam & vaibhav_sooryavanshi09)

Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया. इस जीत के हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा रहे. उन्होंने पूरी सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया. तीसरे टी20 में तो अभिषेक ने 34 गेंदों पर 108 रन ठोके. उन्होंने अपनी खतरनाक पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए. उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. खैर अब सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी खिसके पीछे

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में अभी तक टी20 में खूब रन बनाए हैं. 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में अभिषेक ने सूर्यवंशी को काफी पीछे कर दिया है. अब दोनों के बीच 10 सिक्स का अंतर हो गया है. सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी टी20 नहीं खेल पाए. इस वजह से भी उन्हें नुकसान हुआ. अगर वो मैच खेलते तो फिर दोनों के बीच सिक्स लगाने की होड़ मची रहती. अभिषेक अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वो अभी तक 2026 में 96 सिक्स मार चुके हैं. चार सिक्स मारते ही वो 100 का आंकड़ा छू लेंगे. अभिषेक ने 41 मुकाबले खेले हैं. सूर्यवंशी अब 86 छक्कों के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने सिर्फ 22 मुकाबलों में ये कारनामा किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर क्या बोले श्रेयस अय्यर? सीरीज के बाद किया खुलासा

टॉप पर हैं फिन एलन

2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन हैं. उनके नाम अभी तक 100 सिक्स हैं. अभी तक वो एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सौ का आंकड़ा पार किया है. दूसरे नंबर पर 99 सिक्स के साथ निकोलस पूरन हैं. तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा (96), चौथे पर रायन रिकेल्टन (96) और पांचवें नंबर पर मिचेल मार्श (95) हैं. टॉप-10 की लिस्ट में भारत की तरफ से अभिषेक और सूर्यवंशी हैं. इनके अलावा ईशान किशन 76 सिक्स के साथ 13वें नंबर पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा के लिए पिछली कुछ सीरीज बढ़िया साबित नहीं हुई थीं. अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने खूब तबाही मचाई. वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने. उन्होंने तीन मैचों में 229 रन बनाए. एक शतक और एक अर्धशतक उन्होंने जड़ा. उनका औसत 76.33 का रहा. अभिषेक के बल्ले से 18 चौके और 22 छक्के निकले. अभिषेक की वजह से भारत ने अफगानिस्तान को सभी मैचों में एकतरफा मात दी. उम्मीद है कि वो आगे भी ऐसी ही फॉर्म में रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ