IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज में आराम फरमाएंगे Jasprit Bumrah? सामने आया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. टीम के सहायक कोच ने एशिया कप 2025 के बीच बुमराह की उपलब्धता को लेकर उठ रहे तमाम सवालों के जवाब दे डाले हैं.

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

विज्ञापन

Jasprit Bumrah IND vs WI: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनजेमेंट को लेकर हमेशा ही बातचीत होती रहती है. बुमराह इस समय एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए रंग जमा रहे हैं. अब जस्सी एशिया कप में हिस्सा ले रहे हैं, तो यह फैन्स के मन में यह सवाल है कि क्या वह वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलेंगे? इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले दे डाला है. बुमराह का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने 4 ओवर में 45 रन लुटा डाले थे.

वेस्टइंडीज सीरीज में आराम करेंगे बुमराह?

रयान डोएशेट ने बताया कि वेस्टइंडीज सीरीज में बुमराह के आराम करने के चांस बेहद हैं. उन्होंने कहा, “बुमराह के आराम करने के चांस बेहद कम हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे. हमारे कुछ महत्वपूर्ण मैच आगे आ रहे हैं और इस वजह से यह जरूरी है कि बुमराह खेलते रहें.”

विज्ञापन

जस्सी के वर्कलोड का टीम मैनेजमेंट इन दिनों खास ख्याल रख रहा है. हालांकि, इंग्लैंड सीरीज के दौरान बुमराह को आखिरी टेस्ट में आराम देने के फैसले की खूब निंदा भी हुई थी. इंग्लैंड दौरे पर बुमराह ने पांच में से सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेले थे.

इस तारीख को हो सकता है टीम का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 24 सितंबर को हो सकता है. माना जा रहा है कि इंजरी से पूरी तरह से ना उबर पाने की वजह से ऋषभ पंत इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे.

विज्ञापन

पंत के ना होने पर ध्रुव जुरैल को विकेटकीपर के तौर पर आजमाया जा सकता है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं, सीरीज का दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ