राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सीजन 19 के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 8 विकेट से हरा दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन बनाकर पावरप्ले में ही मैच खत्म कर लिया. अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किया.
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Highlights: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीजन 19 का तीसरा मुकाबला खेला गया. जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 19.4 ओवरों में 127 रनों पर समेट दिया. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सिर्फ 12 ओवरों में ही 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. सीएसकी की शुरुआत इस सीजन भी हार के साथ हुई है.
सीएसके के बल्लेबाज हो गए फेल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली. सिर्फ 57 रनों पर ही टीम ने टॉप 6 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 6-6 रन बनाए, तो वहीं आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके. सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. सरफराज खान ने 17 रन बनाए तो वहीं कार्तिक शर्मा ने 18 रन जोड़े. अंत में जेमी ओवरटन ने 43 रनों की अहम पारी खेली. जिसके बाद भी सीएसके की टीम 19.4 ओवरों में 127 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. वहीं रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और ब्रिजेश शर्मा को भी 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें: नए विवाद में PSL, पुलिस ने दागे क्रिकेटर्स से सवाल, टीम होटल में गलत काम पर बवाल!
राजस्थान रॉयल्स की टीम को मिली बड़ी जीत
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को विस्फोटक शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. उनका साथ देते हुए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 रन बनाए. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 18 अहम रन जोड़े. अंत में कप्तान रियान पराग ने 14 रन बनाकर अपनी टीम को 12.1 ओवरों में 8 विकेट जिता दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दोनों ही विकेट अंशुल कंबोज ने हासिल किए. अन्य सभी गेंदबाज प्रभावहीन नजर आए. जिसके कारण ही टीम को पहले मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: PSL में हुई बॉल टैंपरिंग के पीछे कौन? सामने आई बड़ी तस्वीर, टूर्नामेंट से बाहर होगा कप्तान?
राजस्थान रॉयल्स की टीम को दूसरा झटका लगा है. ध्रुव जुरेल 9 गेंदों में 18 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने हैं. सीएसके की टीम इस मुकाबले को अब और लंबा खींचना चाहती है. जिससे नेट रन रेट पर ज्यादा फर्क ना पड़े.
राजस्थान रॉयल्स की टीम को 7वें ओवर में बड़ा झटका लगा है. वैभव सूर्यवंशी 17 गेंदों में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. अंशुल कंबोज ने सीएसके के लिए विकेट का खाता खोला है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम को शानदार शुरुआत मिली है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने 15 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल ने उनका साथ दिया है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे हैं. वहीं मैट हेनरी सीएसके के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में 127 रनों पर ही सिमट गई है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम को जीत के लिए सिर्फ 128 रन बनाने होंगे. हालांकि विकेट थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है. ऐसे में लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा.
सीएसके की टीम अब ऑलआउट के करीब पहुंच गई है. मैट हेनरी ने रवि बिश्नोई की गेंद पर उन्हें ही कैच थमा दिया. जिसके कारण ही चेन्नई को 9वां झटका लगा है. अब जेमी ओवरटन को बड़ा शॉट खेलना होगा.
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई है. नूर अहमद सिर्फ 1 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं. इसी के साथ सीएसके की टीम अब 100 रनों से पहले भी ऑल आउट हो सकती है.
कार्तिक शर्मा भी लंबी नहीं खेल सके और 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ब्रिजेश शर्मा ने इसी के साथ अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट हासिल किया. इसी के साथ सीएसके की टीम मैच में बहुत ज्यादा पीछे हो गई है.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 ओवरों में ही अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं. शिवम दुबे सिर्फ 6 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं. जडेजा ने सरफराज और दुबे को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं. सरफराज खान सिर्फ 17 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम सीएसके के ऊपर बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है.
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 विकेट गंवा दिए हैं. मैथ्यू शॉर्ट ने संदीप शर्मा की गेंद पर खराब शॉट खेलकर 2 रनों पर ही अपना विकेट गंवा दिया है. जिसके कारण ही राजस्थान की टीम मैच में बहुत आगे निकल गई है.
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही नांद्रे बर्गर का शिकार बन गए हैं. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम मैच में बहुत आगे निकल गई है.
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सिर्फ 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. राजस्थान की टीम मैच में आगे निकल गई है.
सीएसके की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर ही नांद्रे बर्गर का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दबाव में आ गई है.
टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. जहां पर ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं. वहीं जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के इंपैक्ट सब- सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष.
राजस्थान रॉयल्स के इंपैक्ट सब- डोनोवन फरेरा, लुआन डी प्रीटोरियस, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, रवि सिंह.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश को देखते हुए राजस्थान का ये फैसला बहुत ही अहम हो गया है. सीएसके की टीम मैच में फिलहाल पीछे हो गई है.
गुवाहाटी में फिलहाल बारिश रूक गई है. जिसके कारण ही अब समय से टॉस हो सकता है. फैंस इस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में नहीं खेलने वाले हैं.
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में फिलहाल बारिश हो रही है. अगर ये बारिश जल्दी नहीं रुकी तो मैच रद्द भी हो सकता है. इसी मुकाबले से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत करने वाली हैं.
🚨 ITS RAINING AT GUWAHATI 🚨 pic.twitter.com/kMxhiDENqx
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 30, 2026
लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बन गए हैं. ऐसे में वो सीएसके के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. जडेजा को लेकर सीएसके के फैंस बहुत ज्यादा इमोशनल हैं.
आईपीएल में जब से संजू सैमसन ने डेब्यू किया है, तब से वो राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जब टीम पर बैन लगा तो दिल्ली के लिए खेले थे. अब पहली बार वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे.










