LSG vs DC IPL 2026 Highlights: समीर रिजवी के तूफान में उड़ी लखनऊ टीम, दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals : लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें अक्षर पटेल की टीम ने ऋषभ पंत की सेना को धूल चटा दी.

Sameer Rizvi

Sameer Rizvi

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Live: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन मेहमान टीम ने जीत के साथ अपने आईपीएल 2026 के कैंपेन की शुरुआत की और मेजबान को 6 विकेट से मात दे दी.

विज्ञापन

लखनऊ ने दिया 142 का टारगेट

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन नियमित अंतराल के बाद उनके विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18.4 ओवर में महज 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. दिल्ली की तरफ से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन

लड़खड़ाने के बाद दिल्ली का कमबैक

142 रन का लक्ष्य दिल्ली के लिए आसान लग रहा था, लेकिन पावरप्ले में ही उनके 4 बल्लेबाज आउट हो गए, मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को डक आउट करते हुए पहला झटका दिया. कप्तान अक्षर पटेल भी खाता नहीं खोल पाए. लेकिन इसके बाद लखनऊ के गेंदबाज विकेट लेने को तरस गए. समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया.

रिजवी का तूफान

समीर रिजवी ने लड़खड़ाती दिल्ली को बहुत ही समझदारी के साथ संभाला, 5 ओवर के अंदर 4 विकेट गिरने के बाद उन्होंने 47 गेंदों पर शानदार 70 रन बनाए. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 32 गेंदों में 39 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया और जीतकर ही दम लिया.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिच नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी

बेंच: जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, एमपी ब्रीत्ज़के, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, शाहबाज़ अहमद, डब्लू हसरंगा, आकाश सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, अवेश खान, दिग्वेश राठी, मयंक यादव.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

बेंच: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, समीर रिज़वी, पृथ्वी शॉ, बेन डकेट, अजय मंडल, साहिल पारख, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी

विज्ञापन

LIVE UPDATES

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली की जीत

समीर रिजवी ने सिक्स लगाकर दिल्ली को शानदार जीत दिला दी.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: समीर रिजवी का अर्धशतक

समीर रिजवी ने फिफ्टी लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी राहत दी, लेकिन इससे लखनऊ सुपरजायंट्स की टेंशन बढ़ गई है.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 10 ओवर के बाद दिल्ली- 77/4

10 ओवर खत्म होने पर दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं. टीम की तरफ से समीर रिज़वी 28 और ट्रिस्टन स्टब्स 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 8 ओवर के बाद दिल्ली- 53/4

8 ओवर खत्म होने पर दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं. टीम की तरफ से समीर रिज़वी 11 और ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 3 ओवर के बाद दिल्ली- 30/4

दिल्ली ने काफी खराब शुरुआत की है, 5 ओवर के अंदर ही उनके 4 बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट गए.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा

प्रिंस यादव ने दिल्ली को एक और झटका देते हुए अक्षर पटेल को गोल्डन डक आउट कर दिया

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

प्रिंस यादव ने पथुम निसांका को 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा

लखनऊ के मोहसिन खान ने 3.3 ओवर नीतीश राणा को 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 3 ओवर के बाद दिल्ली 20/1

दिल्ली को शुरुआती झटका जरूर लगा, लेकिन इस टीम ने दूसरा ओवर खत्म होने पर 1 विकेट खोकर 13 रन बना लिए. नीतीश राणा 15 और पथुम निसांका 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली का पहला विकेट गिरा

मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका देते हुए केएल राहुल को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली को 142 रन का लक्ष्य

अब दिल्ली को निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाने होंगे. ये देखने में काफी आसान टारगेट नजर आ रहा है, हालांकि क्रिकेट के खेल में कुछ भी मुमकिन है.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ 141 पर ऑल आउट

लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई, जब लुंगी एनगिडी ने मोहसिन खान को डक आउट कर दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का 9वां विकेट गिरा

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लुंगी एनगिडी ने एनरिच नॉर्ट्जे को शून्य पर पवेलियन भेज दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 18 ओवर के बाद लखनऊ 140/8

लखनऊ 18 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 140 रन ही बना सकी.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का 8वां विकेट गिरा

टी नटराजन ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी को 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का 7वां विकेट गिरा

लखनऊ की तरफ से अब्दुल समद पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो 18वें ओवर में टी नटराजन की गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 15 ओवर के बाद लखनऊ 121/6

15 ओवर खत्म होने पर लखनऊ की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. उन्होंने 121 रन पर 6 विकेट ही हो पाए.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का छठा विकेट गिरा

लखनऊ के मुकुल चौधरी 14वें ओवर की पहली गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. कुलदीप यादव ने उनका शिकार किया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 12 ओवर के बाद लखनऊ 96/5

लखनऊ ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 96 रन बना लिए. अब्दुल समद 9 और मुकुल चौधरी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का 5वां विकेट गिरा

10 ओवर के अंदर ही लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट गई. मिचेल मार्श को 35 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन भेज दिया. शुरुआती 10 ओवर में एलएसजी ने 5 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

निकोलस पूरन से लखनऊ सुपरजायंट्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो लुंगी एनगिडी की गेंद पर महज 8 रन बनाकर आउट हो गए.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 8 ओवर के बाद लखनऊ 57/3

8 ओवर खत्म होने पर लखनऊ ने 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं. मिचेल मार्श 22 और निकोलस पूरन 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

लखनऊ को तीसरा झटका टी नटराजन ने दिया है, उन्होंने आयुष बदोनी को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 6 ओवर के बाद लखनऊ 48/2

6 ओवर खत्म होने पर मेजबान लखनऊ ने 2 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं. मिचेल मार्श 20 और आयुष बदोनी 0 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा

ऐडन मार्करम के तौर पर लखनऊ सुपरजायंट्स को दूसरा झटका लगा है, ये दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी अक्षर पटेल की गेंद पर महज 11 रन बनकार बोल्ड हो गए.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: 5 ओवर के बाद लखनऊ 38/1

5 ओवर का मैच खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए है. मिचेल मार्श 19 और एडेन मार्करम 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं,

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

लखनऊ का पहला विकेट ऋषभ पंत के तौर पर गिरा, जब वो तीसरे ओवर में महज 7 रन बनाकर रन आउट हो गए.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ की अच्छी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ की टीम ने अच्छी शुरुआत की है. टीम ने शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 16 रन बना लिए हैं. फिलहाल मिचेल मार्श 10 रन और ऋषभ पंत 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और कप्तान ऋभष पंत पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: मुकुल चौधरी का डेब्यू

राजस्थान के रहने वाले मुकुल चौधरी ने आज आईपीएल 2026 में डेब्यू कर रहे हैं, इस तरह उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा कर दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली के लिए 4 खिलाड़ियों का डेब्यू

नीतीश राणा, डेविड मिलर, पथुम निसांका और लुंगी एनगिडी ऐसे 4 खिलाड़ी हैं जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहली बार आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला.

Toss won and we’re bowling first! 🏏

Rana, Miller, Pathum and Ngidi make their DC debut 💙❤️
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 1, 2026

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: नहीं हुआ आकिब नबी का डेब्यू

क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त कामयाबी के बाद आकिब नबी लखनऊ के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिलेगा, लेकिन 1 अप्रैल को ऐसा हो न सका. नबी को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: लखनऊ के खिलाफ दिल्ली की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

बेंच: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, समीर रिज़वी, पृथ्वी शॉ, बेन डकेट, अजय मंडल, साहिल पारख, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग की 11: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिच नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी

बेंच: जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, एमपी ब्रीत्ज़के, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, शाहबाज़ अहमद, डब्लू हसरंगा, आकाश सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, अवेश खान, दिग्वेश राठी, मयंक यादव.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर, लखनऊ सुपरजायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: बदलेगी ऋषभ पंत की किस्मत?

ऋषभ पंत और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था. हालांकि पंत ने आखिर में एक शतक लगाकर अपने रुतबे की लाज बचाई थी, लेकिन फिर भी उनके लिए 2025 का सीजन फ्लॉप माना जाएगा. ऐसे में एलएसजी के कप्तान को उम्मीद होगी को वो 19वें एडिशन में कमबैक करेंगे.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: LSG के लिए डेब्यू करेंगे अर्जुन तेंदुलकर?

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे पहले बार लखनऊ सुपरजायंट्स टीम में शामिल हुए हैं, ऐसे में देखना होगा कि क्या वो इस टीम के लिए आज पहला मैच खेलेंगे या नहीं.

LSG vs DC IPL 2026 LIVE: जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी दिल्ली

दिल्ली पिछले 4 मुकाबले में लखनऊ को धूल चटाई है, ऐसे में अक्षर पटेल इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगे, दूसरी तरफ ऋषभ पंत की आर्मी की कोशिश होगी वो उन बुरे ख्वाब को भूलकर नई शुरुआत करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ