LSG vs DC मैच में टूट जाएगा केएल राहुल का महारिकॉर्ड! ये खिलाड़ी हासिल कर सकता है बड़ा मुकाम

LSG vs DC: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस मैच में LSG के पूर्व कप्तान केएल राहुल का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है.

KL Rahul

KL Rahul

IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमें 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी और जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, इस मैच में LSG के पूर्व कप्तान केएल राहुल का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है. वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं और वह बस कुछ रन बनाते ही बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे.

विज्ञापन

केएल राहुल को पीछे छोड़ सकते हैं पूरन

दरअसल, केएल राहुल के नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. राहुल ने LSG के लिए खेले 38 मैचों में 41.47 की औसत और 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 1410 रन बनाए हैं. हालांकि, LSG vs DC मैच में राहुल का ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में निकोलस पूरन राहुल को पीछे छोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

पूरन ने LSG के लिए अब तक खेले 43 मैचों में 1381 रन बनाए हैं. ऐसे में अगर पूरन इस मैच में 30 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पूरन दूसरे स्थान पर हैं. उनके बाद आयुष बडोनी 963 रनों के साथ तीसरे, मार्कस स्टोइनिस 952 रनों के चौथे और क्विंटन डी कॉक 901 रनों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

केएल राहुल – 1410 रन
निकोलस पूरन – 1381 रन
आयुष बडोनी – 963 रन
मार्कस स्टोइनिस – 952 रन
क्विंटन डी कॉक – 901 रन
दीपक हुड्डा – 680 रन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से मिलर-डूसन जैसे दिग्गज बाहर, ब्रेबिस-बॉश समेत कई नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

LSG vs DC: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी/हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्विजय राठी, एनरिक नॉर्खिया.
इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक यादव.

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, आकिब नबी दार, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ