साउथ अफ्रीका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव, मिलर-डूसन जैसे दिग्गज बाहर, ब्रेविस-बॉश समेत कई नए खिलाड़ियों की एंट्री

South Africa Central Contract: साउथ अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इस बार डेविड मिलर और रासी वैन डर डुसेन को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है.

South Africa

South Africa

South Africa Central Contract 2026-27: क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने 2026-27 सीजन के लिए नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 18 खिलाड़ियों का नाम शामिल है. इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जहां एक तरफ भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार लिस्ट में शामिल किया गया है, जबकि कई दिग्गज खिलाड़ियों को झटका लगा है. इसमें सबसे बड़ा नाम डेविड मिलर हैं, जिन्हें इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. तो चलिए जानते हैं इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है.

विज्ञापन

मिलर-डूसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी बाहर

साउथ अफ्रीका ने 2026-27 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया है. इस लिस्ट में डेविड मिलर, रासी वैन डेर डूसन, रीजा हेंड्रिक्स और नांद्र बर्गर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम गायब है. 36 साल मिलर और 37 साल के डूसन अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. पिछले साल मिलर और डूसन को हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन बढ़ती उम्र के चलते उन्हें इस बार कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिली है.

विज्ञापन

इस बार 37 साल के अनुभवी स्पिनर साइमन हार्मर को हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. हार्मर को फरवरी और मार्च में श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट सीरीज में टीम के लिए अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है. हार्मर को केशव महाराज के साथी के रूप में देखा जा रहा है.

4 नए खिलाड़ियों को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

साउथ अफ्रीका ने भविष्य की मजबूत नींव रखते हुए 4 नए खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्टैक्ट दिया है. इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डेवाल्ड ब्रेविस, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश और मैथ्यू ब्रीट्जके को शामिल किया गया है. वहीं, इस बार CSA ने प्लेयर ऑफ नेशनल इंटरेस्ट (PONI) नाम से एक नई प्रणाली शुरू की है. इसके तहत डिवीजन-1 के खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा. इसका उद्देश्य टीम की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करना है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट

टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगहम, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, मार्को यान्सेंन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेन.

हाइब्रिड कॉन्ट्रैक्ट – साइमन हार्मर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ