IPL 2026: बीच मैच बैट को लेकर 'ड्रामा', राहुल तेवतिया को अंपायर ने बल्ला बदलने पर किया मजबूर, VIDEO वायरल

Rahul Tewatia Bat Check: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत 31 मार्च को पंजाब किंग्स से हुई. इस मैच में अंपायर्स ने राहुल तेवतिया का बल्ला जांच करने के बाद बदलवा दिया. अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Rahul Tewatia Bat Check

राहुल तेवतिया को बदलना पड़ा बल्ला

Rahul Tewatia Bat Check: IPL 2026 में 31 मार्च को गुजरात टाइटंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हुई. इस बड़े मैच में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच के दौरान कूपर कोनोली की पारी ने सभी का ध्यान खींचा. हालांकि, बीच मैच बल्ला बदलने का ड्रामा भी चर्चा का विषय बना. राहुल तेवतिया बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन अंपायर ने उन्हें अपना बैट बदलने के लिए कहा. इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बल्ला बदलने के लिए एक बड़ा कारण है.

विज्ञापन

बीच मैच बदला राहुल तेवतिया का बल्ला

गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की. इसी बीच 19वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर का विकेट गिरने के बाद राहुल तेवतिया बैटिंग करने उतरे. इससे पहले कि राहुल तेवतिया स्ट्राइक लेते, अंपायर ने उन्हें रोका और बैट गेज से उनका बल्ला चेक किया. इसमें से राहुल का बल्ला नहीं निकल पाया और इसी वजह से अंपायर ने उन्हें अपना बैट बदलने के लिए कहा. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: LSG के खिलाफ नहीं खेलेंगे दिल्ली कैपिटल्स के ये 4 धाकड़ खिलाड़ी! प्लेइंग 11 से रहना पड़ सकता है बाहर

क्या है बल्ले को लेकर नियम?

अप्रैल 2025 से IPL में अंपायर बैट गेज का उपयोग करते हैं, जो बल्ले से निर्धारित साइज की जांच के लिए होता है. नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी का क्रिकेट बैट अधिकतम 4.25 इंच चौड़ा, 2.64 इंच मोटा और 38 इंच लंबा होना चाहिए. हर खिलाड़ी का बल्ला चेक करने के लिए अंपायर्स के पास गेज होता है. राहुल तेवतिया का बल्ला निर्धारित साइज से मोटा था और गेज के अंदर से निकल नहीं रहा था. इसी वजह से अंपायर ने उन्हें दूसरा बैट लाने के लिए कहा.

विज्ञापन

खामोश रहा राहुल तेवतिया का बल्ला

राहुल तेवतिया अमूमन बड़े-बड़े शॉट लगाने और शानदार अंदाज में मैच फिनिश करने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा. उन्होंने 10 गेंदों में मात्र नाबाद 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था. गुजरात टाइटंस 163 रनों का लक्ष्य ही दे पाई, जिसका पंजाब किंग्स ने 5 गेंद रहते पीछा कर लिया. अगर गुजरात टाइटंस अंत में थोड़े और रन जोड़ लेती, तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ