नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जयपुर में खेले गए आईपीएल के 37वें मुकाबले में एमएस धोनी की टीम सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए सीएसके 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। सीएसके के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना ने 4 ओवर में 48 रन लुटाए, इसके बावजूद धोनी ने उनका बचाव किया। जबकि जयपुर के एसएमएस स्टेडियम को बेहद खास बताते हुए इससे जुड़ी याद ताजा की।
पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं कर सके
धोनी ने हार के बाद कहा- उन्होंने थोड़ा अधिक रन बनाए। विकेट बल्लेबाजी के लिए शानदार था, लेकिन हमने पहले छह ओवर में बहुत अधिक रन दिए। गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन कई छोर से गेंद बाउंड्री तक गई। इसने मैच पर प्रभाव डाला। उनके पास पार प्लस था और हम बल्ले से पावरप्ले में अच्छी शुरुआत नहीं कर सके।
और पढ़िए – रिंकू सिंह की शादी में नाचेंगे शाहरुख खान, मैच विनर ने किया सुपरस्टार से बातचीत का खुलासा
https://twitter.com/IPL/status/1651648279585898496
पथिराना की गेंदबाजी का बचाव
धोनी ने पथिराना की गेंदबाजी का बचाव किया। उन्होंने कहा- पथिराना की गेंदबाजी अच्छी थी, उसने खराब बॉलिंग नहीं की। मुझे लगता है कि स्कोरकार्ड यह नहीं दर्शाता कि उसने कितनी अच्छी गेंदबाजी की। यशस्वी ने अच्छी बल्लेबाजी की, गेंदबाजों का पीछा करना और जोखिम लेना महत्वपूर्ण था। हमें यह आकलन करना था कि एक अच्छी लेंथ क्या है, कप्तान के रूप में आप उन्हें कहते हैं, लेकिन शुरू में हमने कुछ बाउंड्री दीं और उसके बाद आप हमेशा कैच अप खेल रहे थे। पारी के अंत में जुरेल ने अच्छी बल्लेबाजी की।
और पढ़िए – IPL 2023, RR vs CSK: जयपुर में हारी धोनी की टीम, Jaiswal की विस्फोटक पारी, जुरेल ने मचाई तबाही
183 रन बनाकर मुझे एक साल और मिल गया
धोनी ने जयपुर के मैदान को बेहद खास बताते हुए कहा- यह एक बहुत ही खास स्थान है, विजाग में मेरे पहले एकदिवसीय शतक ने मुझे 10 मैच दिए, लेकिन मैंने यहां जो 183 रन बनाए उससे मुझे एक साल और मिल गया। यहां वापस आकर बहुत अच्छा लगा। धोनी ने श्रीलंका के भारत टूर के दौरान जयपुर में 31 अक्टूबर 2005 को 183 रन जड़कर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 15 चौके-10 छक्के ठोके थे। उस वक्त राहुल द्रविड़ कप्तान थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines