Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

रोहित शर्मा ने शुरू की IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को फिर चैंपियन बनाने की तैयारी, स्लिम-सुपरफिट ‘हिटमैन’ का प्लान रेडी

Rohit Sharma Getting Ready For IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत कुछ हफ्तों बाद होने वाली है. रोहित शर्मा ने इस बड़े टूर्नामेंट से पहले तैयारी शुरू कर दी है. वो एक बार फिर मुंबई इंडियंस को IPL में चैंपियन बनाने के इरादे से उतरेंगे. हाल ही में उनका वीडियो सामने आया है, जहां वो जमकर पसीना बहा रहे हैं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 7, 2026 17:36
Rohit Sharma Getting Ready For IPL
रोहित शर्मा ने शुरू की तैयारी!

Rohit Sharma Getting Ready For IPL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन में अब सिर्फ एक दिन रह गया है. एक महीने पहले शुरू हुई इस प्रतियोगिता का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद IPL 2026 पर फैंस की नजरें होंगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट के जरिए मैदान पर वापसी करने वाले हैं. वो इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर दिए थे. अब IPL में वापसी के लिए रोहित शर्मा ने तैयारी शुरू कर दी है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

रोहित शर्मा ने शुरू की मैदान पर वापसी की तैयारी

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का हाल ही में वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शिवाजी पार्क में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. शर्मा मुंबई में रहते हैं और वो मशहूर शिवाजी पार्क क्रिकेट ग्राउंड में जाकर युवाओं के साथ समय भी बिता रहे हैं. वो अपनी IPL की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच युवा गेंदबाजों को रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी के सामने अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिल रहा है.

---विज्ञापन---

आप नीचे रोहित शर्मा के अभ्यास सत्र का वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: T20 World Cup फाइनल नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी! न्यूजीलैंड के खिलाफ बैठना होगा बाहर?

‘सुपरफिट’ रोहित शर्मा का क्या होगा प्लान?

पिछले साल रोहित शर्मा ज्यादातर मैचों में सिर्फ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे और फील्डिंग के दौरान उन्हें आराम दिया गया था. हालांकि, रोहित अब स्लिम और सुपरफिट हो गए हैं. कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रोहित शर्मा IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते हैं.

अब रोहित फिट हो गए हैं और IPL 2026 से पहले पसीना भी बहा रहे हैं. इससे संकेत मिलते हैं कि रोहित IPL 2026 में फील्डिंग के दौरान पूरे 20 ओवर मैदान पर रहना चाहते हैं और मुंबई इंडियंस की जीत में योगदान देना चाहते हैं. बता दें कि मार्च 2026 के अंतिम हफ्ते से IPL की शुरुआत हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 में अब तक कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? फाइनल से पहले देखिए पूरा रिपोर्ट कार्ड

First published on: Mar 07, 2026 05:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.