IPL 2026: बीच मैच प्लेइंग 11 में हुआ शामिल, 234 के स्ट्राइक रेट से खेली आतिशी पारी, ये है RCB की जीत का असली हीरो

IPL 2026: आरसीबी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले मैच में सनराइजर्स को धूल चटा दी है. इस मैच में टीम के लिए बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रचने का काम किया. इस रन चेज में एक बल्लेबाज ऐसा था जो कि पहले प्लेइंग 11 का हिस्सा तक नहीं था लेकिन बाद में इस खिलाड़ी ने अकेले दम पर पूरा मैच पलट दिया.

jacket - 2026-03-29T134939.682

IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. इस मैच में 400 से ज्यादा रन बने और गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई. आरसीबी ने इस मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. टीम ने महज 15.4 ओवरों में ही 202 रनों के लक्ष्य को हासिल कर इतिहास रच दिया. विराट कोहली ने टीम के लिए 38 गेंदों में 69 रनों की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके साथ-साथ एक और बल्लेबाज ऐसा था जिसने टीम की जीत में अहम किरदार अदा किया. इस खिलाड़ी को टीम की तरफ से पहले प्लेइंग 11 का हिस्सा तक नहीं बनाया गया था. 

विज्ञापन

11 चौकों-छक्के जड़ एकतरफा किया मैच

आरसीबी की टीम ने इस मैच की शुरुआत में देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया था. उन्हें बाद में जैकब डफी की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच में खेलने का मौका मिला. इसका भरपूर फायदा उठाते हुए उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया. पडिक्कल ने सनराइजर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 26 गेंदों में ही 61 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 234 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके तो वहीं 4 बेहतरीन छक्के जड़े. उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर ही आरसीबी के रन चेज को आसान किया.

विज्ञापन

डफी बने प्लेयर ऑफ द मैच

न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जैकब डफी इस मैच का हिस्सा भले ही कम समय के लिए रहे हों लेकिन उन्होंने अपना काम बखूबी ढंग से किया. उन्होंने इस मैच में सनराइजर्स के टॉप ऑर्डर को गिराने का काम किया. डफी ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 22 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाए. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को तो उन्होंने एक ही ओवर में चलता किया फिर बाद में उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को भी 1 रन ही बनाने दिया. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन को देख प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ