T20 World Cup 2026 में अब तक कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन? फाइनल से पहले देखिए पूरा रिपोर्ट कार्ड

Team India T20 World Cup Performance: भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 शानदार साबित हुआ. एक हार को छोड़ दिया जाए, तो टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावित किया है. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलेंगे. फाइनल से पहले आइए टीम इंडिया के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

Team India (46)
1 / 9

Team India Performance: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होने वाला है. 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारत ने ग्रुप स्टेज और सुपर 8 में शानदार प्रदर्शन किया. सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड को हराया. अब फाइनल से पहले आइए टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप में अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

भारत ने USA को हराया

भारत ने USA को हराया2 / 9

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मैच USA के खिलाफ खेला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने 29 रन से जीत दर्ज की. सूर्या को अपनी ताबड़तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

नामीबिया पर भारत ने 93 रन से जीत दर्ज की

नामीबिया पर भारत ने 93 रन से जीत दर्ज की3 / 9

नामीबिया और भारत के बीच दिल्ली में मैच हुआ. यह टीम इंडिया का दूसरा मैच था और उन्होंने 93 रन से जीत दर्ज की. हार्दिक पांड्या को अपने तूफानी अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल4 / 9

टीम इंडिया ने 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का अपना तीसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला. कोलंबो में हुए इस मैच में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला और भारत ने 61 रन से जीत अपने नाम की.

विज्ञापन

नीदरलैंड को भारत ने हराया

नीदरलैंड को भारत ने हराया5 / 9

नीदरलैंड के खिलाफ भारत का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की.

साउथ अफ्रीका ने भारत को थमाई पहली हार

साउथ अफ्रीका ने भारत को थमाई पहली हार6 / 9

सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में धमाकेदार मैच हुआ. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने 76 रन से भारत को हराया.

विज्ञापन

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से पराजित किया

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से पराजित किया7 / 9

जिम्बाब्वे और भारत के बीच चेन्नई में धमाकेदार मैच हुआ. भारत ने 257 रनों का लक्ष्य सामने रखा. जिम्बाब्वे टीम 184 रन ही बना पाई और सुपर 8 में भारत को पहली जीत मिली.

वेस्टइंडीज पर भारत ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

वेस्टइंडीज पर भारत ने 5 विकेट से दर्ज की जीत8 / 9

कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच नॉकआउट मैच हुआ. इस अहम मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेली और भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई.

विज्ञापन

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारत ने हराया

इंग्लैंड को सेमीफाइनल में भारत ने हराया9 / 9

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच का आयोजन हुआ. भारत ने 254 रन का लक्ष्य सामने रखा. जवाब में इंग्लिश बल्लेबाज 246 रन ही बना पाए. भारत ने 7 रन से जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन