मुंबई का पूर्व घरेलू क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने इस मामले में दर्ज किया केस

India vs England T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान मुंबई के पूर्व क्रिकेटर ने टिकटों की कालाबाजारी की थी. अब पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है.

Cricket News - 2026-03-29T150806.054

India vs England T20 World Cup 2026: हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत में खेला गया था, जिसमें 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था. फाइनल से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था. इस मैच की टिकटों की कालाबाजारी को लेकर पुलिस ने अब एक मुंबई के पूर्व घरेलू क्रिकेटर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

क्या है मामला?

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच में भिड़ंत हुई थी. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. अब सेमीफाइनल की टिकटों की कालाबाजारी में कथित भूमिका के लिए पुलिस ने मुंबई अंडर 19 के पूर्व क्रिकेटर बलवंत सिंह स्वरूप सिंह सोढ़ा को गिरफ्तार किया है. 26 साल के सोढ़ा को इस मामले में सातवें आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया है कि उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस जांच में जुट गई है. टिकटों के स्रोत का पता लगाने और इस रैकेट में शामिल अन्य कड़ियों की पहचान के लिए पुलिस विश्लेषण कर रही है.

विज्ञापन

पुलिस ने अब तक 24 टिकट जब्त किए हैं और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को लेटर लिखकर उनके टिकट बंटवारे का जवाब मांगा है. जांच में पता चला है कि मुंबई के पूर्व क्रिकेटर सोढ़ा ने 25 हजार रुपये के दो टिकट बेचे थे. हालांकि सोढ़ा ने ये खुलासा नहीं किया कि उसने टिकट कैसे हासिल किए थे. फिलहाल पुलिस कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है.

धारा 318 के तहत धोखाधड़ी का मामला

पुलिस ने सोढ़ा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. सोढ़ा साल 2019 में मुंबई अंडर-19 टीम के लिए खेले थे. हालांकि बाद में वह कोच बन गए. पुलिस ने बताया है कि सोढ़ा ने कई खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला है, जो आज बड़े स्तर पर खेल रहे हैं. अपने नाम का इस्तेमाल कर सोढ़ा कालाबाजारी के गिरोह में शामिल हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ