IND vs NZ: T20 World Cup फाइनल नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी! न्यूजीलैंड के खिलाफ बैठना होगा बाहर?

IND Players Might Not Play Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल होने वाला है. टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए कुछ प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जो फाइनल मैच मिस कर सकते हैं.

Kuldeep Team India
1 / 6

Indian Players Might Miss Out Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है. दोनों टीमों का अब तक टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. 8 मार्च 2026 को तय होगा कि दोनों में से कौन ट्रॉफी पर कब्जा करता है. टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. स्क्वाड में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें शायद न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

रिंकू सिंह बैठेंगे बाहर!

रिंकू सिंह बैठेंगे बाहर!2 / 6

अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में जगह पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन फाइनल में विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना सही नहीं होगा. टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के साथ ही बने रहना चाहिए. ऐसी स्थिति में रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बाहर बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज के लिए नहीं बन रही जगह

मोहम्मद सिराज के लिए नहीं बन रही जगह 3 / 6

मोहम्मद सिराज ने USA के खिलाफ पहला मैच खेला था लेकिन इसके बाद उन्हें जगह नहीं मिली है. टीम इंडिया अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के कॉम्बिनेशन के साथ ही खेल रही है. फाइनल में भारतीय टीम उनकी जोड़ी के साथ ही उतरने वाली है. ऐसे में मोहम्मद सिराज बाहर बैठ सकते हैं.

कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?

कुलदीप यादव को मिलेगा मौका?4 / 6

वरुण चक्रवर्ती के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल किसी बुरे सपने की तरह रहा है. इसके बाद फैंस कुलदीप यादव को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, सूर्या और गंभीर शायद ही कोई बदलाव करेंगे. वरुण चक्रवर्ती टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 हैं और उन्हें फाइनल से बाहर करना सही नहीं होगा.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर के लिए नहीं बन रही जगह

वॉशिंगटन सुंदर के लिए नहीं बन रही जगह5 / 6

वॉशिंगटन सुंदर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान दो मैच खेलने का मौका मिला लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. इसी वजह से उन्हें बाहर करके उपकप्तान अक्षर पटेल को टीम में वापस लाया गया. अक्षर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. ऐसे में वॉशिंगटन को शायद प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलेगी.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी?

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी?6 / 6

फाइनल के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन