IPL 2026: CSK को लगा तगड़ा झटका, शुरुआती 6 मैचों से बाहर हुए एमएस धोनी! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

MS Dhoni: एमएस धोनी चोटिल होने के कारण IPL 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐलान करके फैंस को झटका दिया था. सभी के मन में सवाल है कि धोनी कितने मैच मिस करेंगे. अब पता चल गया है कि धोनी 6 मैच नहीं खेलेंगे.

MS Dhoni

एमएस धोनी पर बड़ा अपडेट

MS Dhoni: IPL 2026 की शुरुआत हो गई है और चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में होगा. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स को झटका तब लगा, जब एमएस धोनी के चोटिल होने की खबर सामने आई है. 2019 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद एमएस धोनी सिर्फ IPL खेलते हैं. पूरे साल फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर देखने का इंतजार करते हैं लेकिन इस बार सभी का इंतजार बढ़ गया है. सभी के मन में सवाल था कि एमएस धोनी कितने मैच मिस करेंगे. अब इसे लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

एमएस धोनी हुए चोटिल

IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐलान किया कि महेंद्र सिंह धोनी को काफ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) है. इसी कारण वो मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं. CSK ने यह नहीं बताया था कि धोनी कितने मैचों के लिए बाहर हैं. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एमएस धोनी अधिकतम 6 मैचों के लिए बाहर हो सकते हैं. अगर वो पहले रिकवर कर लेते हैं, तो चार मैचों के बाद भी मैदान पर लौट सकते हैं. हालांकि, धोनी को ठीक होने में कम से कम दो हफ्तों का समय लगेगा.

विज्ञापन

किन-किन टीमों से है CSK के शुरुआती 6 मैच?

CSK शुरुआत में लगभग सभी बड़ी टीमों से खेलती हुई नजर आएगी. नीचे CSK का शुरुआती 6 मैचों का शेड्यूल दिया गया है:

विज्ञापन
  • चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स (30 मार्च 2026) – गुवाहाटी
  • चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स (3 अप्रैल 2026) – चेन्नई
  • चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (5 अप्रैल 2026) – बेंगलुरु
  • चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (11 अप्रैल 2026) – चेन्नई
  • चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (14 अप्रैल 2026) – चेन्नई
  • चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (18 अप्रैल 2026) – हैदराबाद

कौन करेगा विकेटकीपिंग?

एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. CSK ने ट्रेड के जरिए सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नई शुरुआत कर रहे हैं और जब तक धोनी नहीं आते, वही विकेटकीपर के तौर पर खेल सकते हैं. CSK के पास कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल के रूप में दो अन्य विकेटकीपर भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ