IPL 2026 में CSK को लगा तीसरा झटका, मैच विनर बल्लेबाज हुआ पहले 3 मैचों से बाहर!

IPL 2026, Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वाली है. टीम का टूर्नामेंट अभी शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन टीम को 3 बड़े झटके लगे हैं. नाथन एलिस और महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है.

dewald brevis with shivam dube

dewald brevis with shivam dube

IPL 2026, Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए. जिसके बाद दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के कारण शुरुआती 6 मैचों से बाहर हो गए. अब फ्रेंचाइजी को एक और बड़ा झटका लगा है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन 19 में ओपनिंग मुकाबले से पहले सीएसके का स्टार बल्लेबाज इंजर्ड हो गया है. जिसके कारण ही वो शुरुआती 2 से 3 मैचों से बाहर हो सकता है. 

विज्ञापन

सीएसके को लगा तीसरा झटका 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और बुरी खबर आई है. रेव स्पोर्ट्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के मैच विनर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती 2 से 3 मैचों से बाहर हो सकते हैं. अगर ब्रेविस नहीं खेलते हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी और ज्यादा कमजोर हो जाएगी. मध्यक्रम में ब्रेविस नहीं रहेंगे तो मैथ्यू शॉर्ट को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के नहीं रहने से पहले से ही फ्रेंचाइजी दबाव में रहने वाली है. ब्रेविस अपने दम पर मैच पलट सकते हैं. पिछले सीजन उन्होंने ये करके दिखाया था. जिसके कारण ही शॉर्ट के ऊपर और ज्यादा दबाव रहेगा. फ्रेंचाइजी हालांकि उनकी जगह सरफराज खान को भी प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दे सकती है. सरफराज भी स्पिनरों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RCB vs SRH: विराट कोहली ने छोड़ा ‘लड्डू’ कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

पिछले सीजन बल्ले के साथ चमके थे डेवाल्ड ब्रेविस 

साउथ अफ्रीका के सुपरस्टार डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले सीजन में 6 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 180 की स्ट्राइक रेट और 37.50 की औसत से 225 रन बनाए थे. जिसमें 2 अर्धशतक उनके नाम रहे थे. इन 6 मैचों में ही 17 छक्के ब्रेविस ने जड़ दिए थे. ब्रेविस ने आईपीएल 2025 के बाद साउथ अफ्रीका के लिए भी तीनों ही फॉर्मेट में रन बनाए हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी ब्रेविस ने कुछ अहम पारियां खेली थी. हालांकि ब्रेविस की वापसी जल्द ही हो सकती है. ऐसे टीम के फिजियो उनके साथ जमकर मेहनत कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ