---विज्ञापन---

क्रिकेट

रोहित शर्मा ने फिर शुरू की T20 क्रिकेट में वापसी की तैयारी, World Cup 2026 के बीच वीडियो वायरल

Rohit Sharma Started Training: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रोहित शर्मा ने क्रिकेट में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से रोहित क्रिकेट से दूर हैं. हिटमैन ने भले ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है लेकिन वो IPL खेलते हैं. अब उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 24, 2026 09:29
Rohit Sharma Started Training
रोहित ने शुरू की वापसी की तैयारी

Rohit Sharma Started Training: टी20 वर्ल्ड कप 2026 इस समय क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही है. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 क्रिकेट में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है. दरअसल, रोहित टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायर हो चुके हैं लेकिन वो IPL खेलते हैं. अगले महीने के अंतिम हफ्ते से IPL की शुरुआत हो जाएगी और इसके लिए ही रोहित ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है.

रोहित शर्मा ने वापसी की तैयारी की शुरू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो मैदान पर नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद से ही रोहित एक्शन से दूर हैं. उन्हें आखिरी बार मैदान पर उतरे हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है. वो टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट IPL में वापसी के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोकल ग्राउंड में रोहित शर्मा और कुछ अन्य खिलाड़ी मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘हमारा मकसद…’, टीम इंडिया के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भरी हुंकार!

---विज्ञापन---

कब शुरू होगा IPL?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद क्रिकेट प्रशंसकों का मुख्य फोकस IPL पर रहने वाला है. बताया जा रहा है कि 26 मार्च से टूर्नामेंट शुरू हो सकता है. मुंबई इंडियंस का पिछले साल प्रदर्शन अच्छा था लेकिन वो फाइनल में नहीं जा पाए थे. अब MI ने अपनी टीम और मजबूत कर ली है. रोहित शर्मा भी विजय हजारे ट्रॉफी और टीम इंडिया की जर्सी में फॉर्म में नजर आए हैं. ऐसे में वो मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन रनों की बारिश कर सकते हैं.

रोहित शर्मा का IPL 2025 में प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने IPL 2025 में कुल 15 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 418 रन बनाए. उनका औसत 29.85 का रहा और उन्होंने 149.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 4 अर्धशतक जड़े और उनका सर्वाधिक स्कोर 81 रन रहा. रोहित के लिए सीजन सफल साबित हुआ. वो मुंबई इंडियंस के लिए IPL के पिछले सत्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: गौतम ने फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा की लगाई ‘गंभीर’ क्लास! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल

First published on: Feb 24, 2026 09:29 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.