T20 World Cup: गौतम ने फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा की लगाई 'गंभीर' क्लास! वायरल VIDEO ने मचाई हलचल

Gautam Gambhir-Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब तक अभिषेक शर्मा के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. अभिषेक तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. शर्मा को इस मुश्किल समय में गौतम गंभीर का पूरी तरह से साथ मिल रहा है. हाल ही में एक वीडियो सामने आई, जहां टीम इंडिया के हेड कोच ने अभिषेक की क्लास लगाई.

Gautam Gambhir-Abhishek Sharma

गंभीर ने लगाई अभिषेक की क्लास!

Gautam Gambhir-Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा अब तक बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें अच्छी शुरुआत मिली. हालांकि, वो अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाए और टीम इंडिया को रन चेज में बड़ी हार मिली. अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जाना पूरी तरह से अपने हाथ में नहीं है. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का अगला मैच होने वाला है. इसके पहले एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें गौतम गंभीर टीम बस में अभिषेक शर्मा की क्लास लगा रहे हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की गौतम गंभीर ने लगाई क्लास!

अभिषेक शर्मा ने पिछले एक साल में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से खूब नाम कमाया है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज पर वो अब तक बुरी तरह फेल हुए हैं. इस मुश्किल समय में अभिषेक को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का पूरी तरह से साथ मिल रहा है. गौतम लगातार उनके साथ अपना अनुभव साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के लिए चेन्नई पहुंचने के बाद टीम बस में गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा साथ बैठे हुए हैं. इसी बीच कोच अभिषेक को सलाह दे रहे हैं और उनके बीच बेहद सीरियस बातें हो रही हैं. गंभीर-अभिषेक की इस बातचीत में सहायक कोच रयान टेन डोएशे भी शामिल थे.

आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WI vs ZIM: वेस्टइंडीज की बड़ी जीत ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, जिम्बाब्वे की शर्मनाक हार से कितना बदला पॉइंट्स टेबल?

अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप में अब तक प्रदर्शन

अभिषेक शर्मा ने USA के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना पहला मैच खेला था लेकिन वो शून्य पर विकेट गंवा बैठे. तबीयत खराब होने के कारण अभिषेक नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले. 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में वापसी की लेकिन 0 पर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

नीदरलैंड के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. लगातार तीन डक के बाद अभिषेक ने सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए. उन्हें शुरुआत अच्छी मिली लेकिन वो पारी को बड़ा नहीं कर पाए. अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का अगला मैच होने वाला है. अभिषेक इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ