Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘वाइस कैप्टन किसी और को बना देते, लेकिन टीम में तो रखते’, शुभमन गिल को लेकर इस भारतीय दिग्गज का झलका दर्द

Shubman Gill: शुभगन गिल को भारतीय टी-20 टीम और वाइस कैप्टेंसी से हटा दिया गया है. अब वो इस फॉर्मेट का अगला वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. इस बात को जानकर पूर्व टी-20 वर्ल्ड चैंपियन रॉबिन उथप्पा हैरान हैं.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Dec 23, 2025 14:45
Shubman Gill

Robin Uthappa on Shubman Gill: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा ने कहा कि उन्हें लगा था कि कम से कम शुभमन गिल भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडियन टीम का हिस्सा जरूर होंगे. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए उथप्पा ने कहा कि, सबसे खराब स्थिति में, उन्हें लगा था कि गिल शायद उप-कप्तानी खो देंगे लेकिन फिर भी टीम में जगह बना लेंगे.

‘टीम में जगह मिल सकती थी’

उथप्पा ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट एक अजीब जगह है. आपको लगेगा कि कुछ तो अंदाजा लगाया जा सकता है. ये एक बेहतरीन टीम है, इसमें कोई शक नहीं. लेकिन दिल जरूर टूटे हैं. मैं उनके साथ हमदर्दी रखता हूं. आपको शुभमन गिल के लिए बुरा लगना चाहिए. वो टेस्ट और वनडे टीमों के कप्तान हैं. सबसे खराब सिनेरियो में, मुझे लगा कि किसी और को वाइस-कैप्टन बनाया जा सकता है, लेकिन उसे टीम में जगह मिल जाएगी. शायद प्लेइंग 11 में नहीं, लेकिन उसे तीसरे ओपनर के तौर पर टीम में जगह मिल जाएगी.’

---विज्ञापन---

सिलेक्टर्स का चौंकाने वाला फैसला

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम का ऐलान शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को की गई. सेलेक्टर्स की तरफ से लिए गए 2 सबसे चौंकाने वाले फैसले गिल और विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम से बाहर करना था. गिल को एक साल बाद भारत की टी-20 इंटरनेशनल टीम में वापस लाया गया था और उन्हें उप-कप्तान बनाया गया था. हालांकि, वो इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा नहीं रहा. वापसी के बाद से उन्होंने 15 मैच खेले और 24.25 की औसत से 291 रन बनाए. पूरे साल में उन्होंने एक भी फिफ्टी नहीं लगाई.

अब सैमसन को मिला मौका

गिल की टीम में वापसी का मतलब था कि संजू सैमसन ने ओपनिंग की जगह खो दी थी. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने तीन शतक बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारत को कई अच्छी शुरुआत दीं. अब, सैमसन से फिर से ओपनिंग करने की उम्मीद है. अब गिल का फोकस शायद अगले आईपीएल में गुजराट टाइटंस की तरफ से बेहतर परफॉर्म करने पर होगा, ताकि सबसे छोटे फॉर्मेट में वो इंटरनेशनल मुकाबले खेल सकें.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 23, 2025 02:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.