Rohit Sharma Unseen Video: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आ रहा है। ऋषभ पंत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की जीत के बाद सेलिब्रेशन से जुड़े मोमेंट शेयर किए। इसी बीच रोहित शर्मा ने पंत से रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया और तुरंत ही बता दिया कि हर बड़ी जीत के बाद वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे।
ऋषभ पंत ने डाला खास वीडियो
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऋषभ पंत में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद का वीडियो डाला। सभी खिलाड़ी भारत की जीत से बेहद खुश नजर आ रहे थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी वीडियो में नजर आए। इसी बीच एक मौके पर पंत ने वनडे कप्तान को रिकॉर्ड किया और पूछा कि आपके हाथ में स्टंप क्यों है। जवाब में रोहित ने कहा, ‘क्या रिटायरमेंट ले लूं? हर बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद रिटायरमेंट थोड़ी ना लेता रहूंगा।’ शर्मा ने क्लियर किया कि अभी उनका वनडे से दूर होने का कोई मन नहीं है।
टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद रोहित हो गए थे रिटायर
पिछले साल टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट्स में हुए 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की थी। फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका को मात देकर ICC ट्रॉफी के सालों के सूखे को खत्म किया था। कप्तान रोहित ने इसके बाद ऐलान कर दिया था कि वो टी20 क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। उनके अलावा विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भी इस प्रारूप से रिटायर हो गए। टीम इंडिया ने इसके बाद नई शुरुआत की और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं।
मैदान पर रोहित शर्मा कब करेंगे वापसी?
19 अक्टूबर 2025 से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की सीरीज शुरू होने वाली है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में जाकर 3 वनडे और 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाली है। रोहित शर्मा का वनडे सीरीज का हिस्सा बनना लगभग तय है। वो दोबारा नीली जर्सी में टीम इंडिया का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि भारत के 19, 23 और 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले हैं।
ये भी पढ़ें:- पिछली बार एशिया कप में इस भारतीय खिलाड़ी का रहा था जलवा, बना था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines