पिछली बार एशिया कप में इस भारतीय खिलाड़ी का रहा था जलवा, बना था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

एशिया कप 2023 का खिताब टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का जलवा देखने को मिला था और उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

Team India

Team India

Asia Cup 2025: अगले महीने से एशिया कप 2025 का आगाज होने जा रहा है। 9 सितंबर को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। हालांकि इस टूर्नामेंट के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हो पाया है, रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई 19 या 20 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। वहीं पिछली बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में साल 2023 में खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। इस टूर्नामेंट में पिछली बार भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का जलवा देखने को मिला था।

विज्ञापन

कुलदीप यादव रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

एशिया कप 2023 में कुलदीप यादव टीम इंडिया का हिस्सा थे और पूरे सीजन में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। एशिया कप 2023 में गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने कुल 9 विकेट हासिल किए थे। हालांकि फाइनल में उनको महज 1 ओवर करने का ही मौका मिला था, जिसमें वे कोई विकेट नहीं चटका पाए थे। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के चलते कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

विज्ञापन

फाइनल में इस टीम को दी थी मात

एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी शानदार रही थी, जिसके चलते श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवर में महज 50 रनों पर ढेर हो गई थी। श्रीलंका के 5 बल्लेबाज फाइनल में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। जबकि 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। फाइनल में टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने काफी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था।

सिराज ने गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में महज 21 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट चटकाया था। इसके बाद टीम इंडिया ने आसान लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए 6.1 ओवर में हासिल कर लिया था। फाइनल में मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ