IND vs ENG: चौथे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे Rishabh Pant? इंजरी पर खुद दे दिया है बड़ा अपडेट
Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
Written By News24 हिंदी

Rishabh Pant
Written By News24 हिंदी

Rishabh Pant
Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं यह बड़ा सवाल बना हुआ है। लॉर्ड्स में विकेटकीपिंग के दौरान पंत खुद को चोटिल करवा बैठे थे, जिसके बाद उनकी जगह पर ध्रुव जुरैल को कीपर की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी। हालांकि, पंत ने दोनों ही इनिंग में बैटिंग की थी। अपनी इंजरी को लेकर विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब खुद बड़ा अपडेट दे डाला है। पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऋषभ पंत द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह पूरी तरह से फिट दिखाई दे रहे हैं। पंत को पहले फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह फील्डिंग और बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में पंत कहीं भी विकेटकीपिंग करते हुए नजर नहीं आए, जो टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। पंत ने कैप्शन में लिखा, “अगर शांति की कोई आवाज होती, तो यह होती।” अभी तक ऋषभ की फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पंत का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने 74 रन की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, वह दूसरी इनिंग में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने थे।
If calm had a sound, it would be this 🏏🔊#RP17 pic.twitter.com/q5EAxVA98W
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) July 20, 2025
ऋषभ पंत को इंग्लैंड की सरजमीं खूब रास आ रही है। सीरीज के पहले ही टेस्ट में पंत ने बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया था और दोनों ही पारियों में शतक ठोका था। वहीं, एजबेस्टन और लॉर्ड्स में भी पंत अपनी बैटिंग से प्रभावित करने में सफल रहे थे। तीन मैचों की 6 पारियों में पंत अब तक 70 की औसत से 425 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने दो शतक और दो हाफ सेंचुरी ठोकी है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट पंत के पूरी तरह से ठीक होने की दुआ कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: